फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Two roads flown

मालती के उफान में बही दो सड़कें

Sat, 20 Aug 2016 11:57 PM IST
Amar ujala Bureau
Amar ujala Bureau Updated Sat, 20 Aug 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
Two roads flown
क्षेत्र में लगातार हुई बारिश से मालती नदी के साथ नालों व ड्रेनों का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। मालती नदी के तेज बहाव से क्षेत्र के गोसाईगंज से पूरबगांव व ननकूदास की कुटी से नरैनी को जाने वाली सड़क बह गई।
विज्ञापन


दो स्थानों पर सड़क टूटकर पानी में बहने व कई सड़कें पानी में डूबने से दर्जनों गांवों का संपर्क मुख्य मार्ग से टूट गया है। नदी व नालों का जलस्तर बढ़ने से सैकड़ों बीघा फसल डूब गई है। नदी के आसपास के गांवों में लोगों के मकान चौतरफा पानी से घिरे हैं। ग्रामीणों की सूचना के बावजूद प्रशासन मामले को लेकर उदासीन है।
विज्ञापन


15 अगस्त से लगातार हुई बारिश से मालती नदी के साथ क्षेत्र के सभी नाले व ड्रेन उफान पर हैं। नदी के तेज बहाव से गोसाईगंज बाजार से पूरबगांव को जाने वाला संपर्क मार्ग नदी पर बने पुल के पहले पानी में बह गया। संपर्क मार्ग टूटकर बहने से कई गांवों के लोगों का आवागमन ठप हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाहबरी रोड पर स्थित ननकूदास की कुटी से नरैनी जाने वाला संपर्क मार्ग भी पानी में समा गया है। दो स्थानों पर सड़क कटकर बहने व कई सड़कों पर पानी भरने से दर्जनों गांवों के लोगों का मुख्य मार्ग से संपर्क टूट गया है। लोगों को मुख्य मार्ग तक पहुंचने केे लिए कई किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ रही है।

चतुर्भुजपुर से एसीसी टिकरिया सीमेंट फैक्ट्री जाने वाली सड़क भी अगहर गांव के पास बने पुल पर एक ओर तकरीबन कट कर पानी में समा गई है। बीच में बचे सड़क के कुछ भाग से लोग जान जोखिम में डालकर पैदल निकल रहे हैं। सोमपुर से कटरा जाने वाले मार्ग पर भी जलभराव हो गया है।


धौरहरा गांव जाने वाले मार्ग पर करीब दो फीट ऊंचा पानी बह रहा है। मालती नदी व पैंगा ड्रेन के उफान पर होने से किसानों की सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई है। करीब दर्जन भर गांवों में लोगों के मकान चौतरफा पानी से घिर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed