{"_id":"6679de650b9afd1e020eaafa","slug":"two-panchayat-secretaries-suspended-on-corruption-charges-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-115071-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: भ्रष्टाचार के आरोप में दो पंचायत सचिव निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: भ्रष्टाचार के आरोप में दो पंचायत सचिव निलंबित
Tue, 25 Jun 2024 02:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 25 Jun 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। भ्रष्टाचार के आरोपों मे सोमवार को पंचायतराज विभाग के दो पंचायत सचिवों पर गाज गिरी है। जांच रिपोर्ट पर डीपीआरओ ने दोनों पंचायत सचिवों को निलंबित करते हुए अलग-अलग विकास खंडों से संबद्ध कर दिया है। अंतिम जांच एडीओ पंचायतों को सौंपी गई है।
जयसिंहपुर के फतेहपुर संगत ग्राम पंचायत मे विकास कार्यों में अनियमितता पाए जाने पर ग्राम प्रधान को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। हैंडपंप रिबोर, इंटरलॉकिंग कार्य समेत अन्य कार्यों की अंतिम जांच में भी आठ लाख की अनियमितता मिलने पर जिला पंचायतराज अधिकारी ने डीएम की संस्तुति पर सोमवार को पंचायत सचिव संगीता पाल को निलंबित करते हुए उन्हें भदैंया विकास खंड से संबद्ध कर दिया। मौजूदा समय में वह बरौंसा ग्राम पंचायत के कलस्टर में तैनात थीं। उनकी अंतिम जांच कुड़वार एडीओ पंचायत को सौंपी है।
इसके साथ ही धनपतगंज के बहादुर ग्राम पंचायत के विभिन्न कार्यों में जांच के दौरान अनियमितता पाए जाने पर डीपीआरओ अभिषेक शुक्ल ने वहां तैनात रहे पंचायत सचिव सुरेंद्र कुमार को भी सोमवार को निलंबित कर दिया। प्रधान के खिलाफ पहले ही कार्रवाई हो चुकी है। निलंबित करते हुए उन्हें दुबेपुर विकास खंड से संबद्ध करते हुए जयसिंहपुर के एडीओ पंचायत को जांच अधिकारी नामित कर दिया है। कहा कि जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई पर निर्णय लिया जा सकेगा। दोनों को जांच रिपोर्ट जल्द देने का निर्देश दिया गया है।