फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Two nominations for Zila Panchayat poll

गहमागहमी के बीच नामांकन पत्र दाखिल

Fri, 01 Jan 2016 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Fri, 01 Jan 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए शुक्रवार को गहमागहमी के बीच सपा व भाजपा प्रत्याशियों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया। सपा प्रत्याशी ने एक तो भाजपा उम्मीदवार ने दो सेट परचा भरा। नामांकन के समय जिला पंचायत परिसर के सामने दोनों दलों के नेताओं की मजमा लगा रहा। नामांकन के बाद जांच में तीनों परचों को जिला निर्वाचन अधिकारी ने वैध ठहराया है। चार जनवरी को नाम वापस लिए जा सकेंगे।

विज्ञापन



जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में शुक्रवार को बड़ी गहमागहमी के बीच भाजपा व सपा प्रत्याशियों ने नामांकन किया। नामांकन करने के लिए सबसे पहले सपा प्रत्याशी ऊषा सिंह अपने पार्टी नेताओं के साथ जिला पंचायत परिसर पहुंची। परिसर के अंदर घुसने को लेकर सुरक्षा कर्मियों से एक विधायक की कुछ कहासुनी भी हुई। बाद में प्रत्याशी समेत सिर्फ तीन लोगों को ही अंदर प्रवेश दिया गया। इसमें एक प्रस्तावक व दूसरे अनुमोदक रहे। सपा प्रत्याशी ने निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी एस राजलिंगम के सामने एक सेट में अपना नाम निर्देेशन पत्र दाखिल किया। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष प्रो. राम सहाय यादव, पार्टी विधायक अनूप संडा, अरुण वर्मा, अबरार अहमद, रामचंद्र चौधरी, संतोष पांडेय, आवास विकास उपाध्यक्ष सुरभि शुक्ला, राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष जानकी पाल, प्रत्याशी पति शिवकुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में पार्टी के लोग शामिल रहे।
विज्ञापन


इसके बाद भाजपा प्रत्याशी का हुजूम पार्टी नेताओं के साथ जिला पंचायत परिसर पहुंचा। भाजपा प्रत्याशी यशभद्र सिंह मोनू दो प्रस्तावकों एवं दो अनुमोदकों के साथ प्रवेश किए। निर्वाचन अधिकारी के समक्ष उन्होंने दो सेटों में परचा भरा। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष करुणा शंकर द्विवेदी, पूर्व विधायक सूर्यभान सिंह, अर्जुन सिंह, चंद्रभद्र सिंह सोनू, क्षेत्रीय मंत्री रामचंद्र मिश्र, नपाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, डॉ. आरए वर्मा, सुुशील त्रिपाठी, विजय सिंह रघुवंशी, अजय जायसवाल समेत कई पार्टी नेता व डीडीसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नामांकन के तुंरत बाद शुरू हुई परचों की जांच में तीनों नाम निर्देशन पत्र सही पाए गए हैं। सहायक निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी वित्त डीएस उपाध्याय ने बताया कि तीनों नाम निर्देशन पत्र जांच में सही पाए गए। भाजपा प्रत्याशी एक परचा उठा सकते हैं।


निषेधाज्ञा हुई तार-तार
जिला पंचायत अध्यक्ष के नामांकन के समय जिले में प्रभावी निषेधाज्ञा तार-तार हो गई। दोनों प्रत्याशियों के नामांकन के दौरान सिर्फ चार-छह लोग ही नहीं जुटे बल्कि दोनों दलों का हुजूम नारेबाजी करते हुए जिला पंचायत परिसर तक पहुंचा। हालांकि जिला पंचायत गेट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया। नामांकन के दौरान दोनों दलों की भीड़ गेट पर डटी रही। वैसे बाहरी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बस स्टेशन समेत अन्य मार्गों की बैरिकेडिंग करके आवागमन रोक दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed