फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Two killed, eight injured in road accidents

Sultanpur News: सड़क हादसों में दो की मौत, आठ घायल

Fri, 29 Dec 2023 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 29 Dec 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Two killed, eight injured in road accidents
मोतिगरपुर/बल्दीराय (सुल्तानपुर)। घने कोहरे के बीच बृहस्पतिवार को लखनऊ-बलिया हाईवे पर मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के कैथवारा के पास ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार सगे भाई घायल हो गए। सीएचसी में बड़े भाई को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं हलियापुर थाना क्षेत्र के कन्हई का पुरवा गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र कादीपुर के कटघर निवासी जोखू (60) बृहस्पतिवार सुबह छोटे भाई तेज बहादुर (55) के साथ बाइक से सुल्तानपुर की तरफ जा रहे थे। बाइक जोखू चला रहे थे। जोखू ने हेलमेट नहीं पहना था। दोनों लखनऊ-बलिया हाईवे पर मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के कैथवारा गांव के पास पहुंचे ही थे कि तभी अचानक सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। जोखू का सिर फट गया। स्थानीय लोगों की सूचना के काफी देर बाद पहुंची एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी मोतिगरपुर ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने जोखू को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने ट्रक चालक को पीट दिया। उसकी पहचान रायबरेली जिले के बदरामऊ निवासी दीपक के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों के जानकारी देने पर पहुंची मोतिगरपुर थाने की पुलिस ने आरोपी चालक व ट्रक को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष मोतिगरपुर ज्ञानचंद शुक्ल ने बताया कि ट्रक और एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। पुलिस कार्रवाई कर रही है।

बल्दीराय थाना क्षेत्र के बीही निदूरा निवासी नरसिंह सरोज (25) बृहस्पतिवार सुबह बाइक से परिवार के कुछ लोगों को लाने के लिए निकले थे। उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था। हलियापुर थाना क्षेत्र के कूड़ेभार रोड पर कन्हई के पुरवा गांव के पास उनको अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।


दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौैत हो गई। दुर्घटना की जानकारी होने के बाद बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने दुर्घटना की जानकारी हलियापुर थाने की पुलिस को दी। नरसिंह की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed