फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Two including woman died in road accidents

Sultanpur News: सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत दो की मौत

Sat, 07 Dec 2024 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 07 Dec 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Two including woman died in road accidents
कादीपुर (सुल्तानपुर)। अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत दो की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। पहली घटना स्थानीय थानाक्षेत्र के ककना गांव की है। जहां गांव की निर्मला (35) पत्नी राजन सड़क के किनारे से जा रही थीं। मुडिलाडीह की तरफ से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि बाइक सवार फरार हो गया।
विज्ञापन

दूसरी घटना कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदाबाद गांव के पास की है। गोसाईगंज थाने के गोरेगांव निवासी सतीश (22) पुत्र सियाराम बाइक से अपने ननिहाल से वापस आ रहे थे। मोहम्मदाबाद गांव के पास उनकी बाइक जेसीबी से टकरा गई। बाइक सवार सतीश की मौके पर मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाया था। बाइक पर तीन लोग सवार थे।
विज्ञापन

बाइक सवार विकास (21) पुत्र जैसराम व सचिन (21) पुत्र तुलसीराम गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कादीपुर लाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।- संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed