फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   two groups fighted for buffallo, woman died

भैंस बांधने के विवाद में भिड़े दो पक्ष, बुजुर्ग महिला की मौत

Sun, 17 Jan 2021 09:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 09:26 PM IST
विज्ञापन
two groups fighted for buffallo, woman died
करौंदीकलां (सुल्तानपुर)। क्षेत्र में रविवार की सुबह भैंस बांधने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच भिड़ंत हो गई। बीच-बचाव करने पहुंची एक बुजुर्ग महिला की चोट लगने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतका के बेटे की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

यह घटना क्षेत्र के पाकड़पुर केवटहिया में हुई। गांव निवासी रमाशंकर के परिवार के लोग घर के सामने भैंस बांध रहे थे। पड़ोसी संजय व अन्य लोगों ने वहां पहुंचकर भैंस बांधने का विरोध किया। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। दोनों परिवारों के लोग मारपीट करने लगे।
विज्ञापन

यह देख रमाशंकर की पत्नी शोभावती (62) बीच बचाव करने पहुंच गईं। मारपीट में उन्हें भी चोट लग गई। शोभावती की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर एसओ चंद्रशेखर पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे और छानबीन की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। एसओ ने बताया कि शोभावती के बेटे सिकंदर की तहरीर पर संजय, आल्हा, भीमल, भागीरथी, सरस्वती और बरसाती के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed