{"_id":"63b5bd8af1acc238ed7c5a35","slug":"two-gangster-accused-arrested-sultanpur-news-lko665071528","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: गैंगेस्टर के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: गैंगेस्टर के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पशु तस्करी में लिप्त दो गैंगस्टर के अभियुक्तों को पुलिस ने क्षेत्र के मगरसन कलां गांव से गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने दोनों पर 15 -15 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की थी। अभियुक्तों के पास से पुलिस ने तमंचा व कारतूस बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार आजमगढ़ जिले के अहिरौला थाना क्षेत्र के चकमकसूद जहां माहुल निवासी दानिश अली और हरी निवासी ग्राम माहुल खास थाना अहिरौला शातिर पशु तस्कर हैं। दोनों के खिलाफ करौंदीकलां थाने में 21 जनवरी 2021 को पुलिस ने पशु तस्करी के साथ ही पशु क्रूरता का मुकदमा दर्ज किया था।
मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही दोनों आरोपी फरार चल रहे थे। दोनों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई थी। एसपी सोमेन बर्मा ने दोनों की गिरफ्तारी के लिए 15-15 हजार रुपये इनाम की भी घोषणा की थी।
विज्ञापन
एसपी ने दोनों की गिरफ्तारी जिम्मेदारी इंस्पेक्टर करौंदीकलां अकरम खान और कादीपुर इंस्पेक्टर देवेंद्र प्रताप सिंह को सौंपी थी। मंगलवार की रात पुलिस ने दोनों को मगरसन कलां गांव से गिरफ्तार कर लिया। संवाद