फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Two feeders of TP Nagar sub-centre remained closed

Sultanpur News: तीन घंटे बंद रहे टीपीनगर उपकेंद्र के दो फीडर

Wed, 30 Aug 2023 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 30 Aug 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Two feeders of TP Nagar sub-centre remained closed
सुल्तानपुर। भोर से शुरू हुई बारिश से बुधवार को लाइन में आए फॉल्ट से टीपीनगर उपकेंद्र के दो फीडरों की आपूर्ति करीब तीन घंटे तक ठप रही। खराबी दूर करके करीब 15 हजार आबादी की बिजली आपूर्ति बहाल की गई। पोल शिफ्टिंग में डाकखाना उपकेंद्र के एक फीडर की आपूर्ति भी करीब एक घंटे तक बंद रही।
विज्ञापन



बुधवार सुबह करीब छह बजे टीपीनगर के कांशीराम व रानीगंज फीडर की लाइन में फॉल्ट आ गया। एचटी लाइन में आए फॉल्ट से दोनों फीडरों से जुड़े मोहल्लों व ग्रामीण क्षेत्रों की करीब 15 हजार की आबादी की आपूर्ति ठप हो गई। सूचना मिलते ही एसडीओ ने तुरंत कर्मियों को भेजकर मरम्मत शुरू करवा दी। खराबी दूर करके करीब नौ बजे सुबह आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन



शहर के डाकखाना उपकेंद्र के राजकीय फीडर से निकलने वाली लाइट गोपालदास पुल के पोल शिफ्टिंग के चलते दोपहर में एक घंटे के लिए बंद रही। इस वजह से आसपास के मोहल्लों के लोगों को उमस का सामना करना पड़ा। विवेकनगर व पुलिस लाइंस मोहल्ले की बिजली करीब एक घंटे बंद रही। लाइन को दुरुस्त कराकर आपूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



बारिश की वजह से केएनआई उपकेंद्र के इंडोडच व टाउन फीडर की आपूर्ति दिन में कई बार बंद हुई। इससे करीब 10 हजार की आबादी को दिक्कत का सामना करना पड़ा। दरियापुर उपकेंद्र के दो व चार नंबर फीडर में खामी आने पर शाम करीब छह बजे आपूर्ति ठप हो गई। कर्मियों को भेजकर करीब एक घंटे में आपूर्ति बहाल कराई गई। एसडीओ टाउन विश्वजीत कुमार ने बताया कि बारिश की वजह से कुछ दिक्कत रही, शेष सप्लाई सामान्य चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed