फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Two communities clash over minor dispute, four injured

Sultanpur News: मामूली विवाद में दो समुदाय आपस में भिड़े, चार घायल

Sat, 11 Jan 2025 03:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 11 Jan 2025 03:42 PM IST
विज्ञापन
Two communities clash over minor dispute, four injured
लंभुआ (सुल्तानपुर)। कोइरीपुर कस्बे में शुक्रवार दोपहर बाइक टकराने के मामूली विवाद दो समुदायों के बीच मारपीट हो गई। आरोप है कि समुदाय विशेष के युवकों ने तलवार समेत अन्य हथियारों से हमला कर दिया। हमले में चार युवक घायल हो गए, दो की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

नगर पंचायत कोइरीपुर में शुक्रवार को बाइक टकराते ही दो अलग-अलग समुदाय के युवक आपस में भिड़ गए। आरोप है कि देखते ही देखते काफी संख्या में वर्ग विशेष समुदाय के लोग पहुंच गए। इन लोगों ने हथियारों से मारपीट शुरू कर दी। तभी दूसरे समुदाय के लोग भी इकट्ठा हो गए। इसी बीच वर्ग विशेष के युवकों ने घात लगाकर धारदार हथियारों से हमला कर दिया।
विज्ञापन

हमले में आर्य नगर निवासी जतिन, मोहित कसेरा, शनि अग्रहरि, विक्की अग्रहरि घायल हो गए। जिसमें जतिन और मोहित के सिर में चोट आई है। घायल जतिन का आरोप है कि इसरार, माजिद, सद्दाब, साहिल, मोहम्मद अनस, मोहम्मद कैफ, मोहम्मद आकिब, जैद राईन, हामिद राईन सुफियान अंसारी, रमजान आदि 40-50 लोगों को सरिया, तलवार, बांका आदि से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, तभी दोनों समुदाय के बुद्धिजीवी व नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि कासिम राईन ने माहौल को शांत करने का प्रयास किया। जतिन की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। चांदा थाने के प्रभारी निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। केस दर्ज किया गया है। एहतियात के तौर पर पुलिस गश्त कर रही है।

पीलीभीत के जिला चिकित्सालय में मरीज देखते चिकित्सक।संवाद

पीलीभीत के जिला चिकित्सालय में मरीज देखते चिकित्सक।संवाद- फोटो : संवाद

पीलीभीत के जिला चिकित्सालय में मरीज देखते चिकित्सक।संवाद

पीलीभीत के जिला चिकित्सालय में मरीज देखते चिकित्सक।संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed