फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   two children found working

Sultanpur News: बालश्रम में लिप्त पाए गए दो बच्चे

Thu, 25 May 2023 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 25 May 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
two children found working
अलीगंज (सुल्तानपुर)। भिक्षावृत्ति व बालश्रम रोकने के लिए कस्बे में मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में संयुक्त टीम की ओर से हुई जांच मेबबुधवार को दो बच्चे बालश्रम में लिप्त पाए गए। टीम ने उन्हें मुक्त कराते हुए पुनर्वासन की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन




प्रोबेशन व श्रम विभाग की संयुक्त टीम की ओर से बुधवार को अलीगंज कस्बे में एसडीएम विदुषी सिंह ने दुकान, होटल व एक निजी स्कूल की जांच की। इस दौरान दो दुकानों पर दो बच्चे बालश्रम में लिप्त पाए गए। कस्बे में दुकानों की जांच करते हुए टीम ने लोगों को जागरूक भी किया।
विज्ञापन




एसडीएम ने कहा कि बालश्रम व भिक्षावृत्ति में लिप्त पाए जाने वाले बच्चों को शिक्षा से जोड़ा जाएगा। संयुक्त टीम ने दुकानों, होटल व एक स्कूल की जांच करते हुए बच्चों से काम कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी। टीम में जिला प्रोबेशन अधिकारी वीपी वर्मा, ओमप्रकाश तिवारी, रेखा गुप्ता व श्रम प्रवर्तन अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed