फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Two cattle herders and cattle injured in bee attack

Sultanpur News: मधुमक्खियों के हमले में दो पशुपालक व मवेशी घायल

Mon, 23 Dec 2024 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 23 Dec 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Two cattle herders and cattle injured in bee attack
कूरेभार (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र के बभनगवां गांव में रविवार सुबह मधुमक्खियों के झुंड ने पशुशाला में बंधे मवेशियों पर हमला कर दिया। मवेशियों को बचाने पहुंचे दो पशुपालकों को भी मधुमक्खियों ने घायल कर दिया। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कूरेभार में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


बभनगंवा गांव में रविवार सुबह अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने सुधीर दुबे (50) की पशुशाला में बंधे मवेशियों पर हमला किया। मवेशियों के शोर मचाने पर सुधीर भी पहुंच गए। उन्होंने गमछे से मधुमक्खियों को भगाने का प्रयास किया तो झुंड ने उन पर भी हमला कर दिया।
विज्ञापन

शोर सुनकर उनके घर के कौशल किशोर दुबे (51) भी पहुंच गए। उन्हें भी मधुमक्खियों ने काट लिया। ग्रामीणों ने आग जलाकर किसी तरह से मधुमक्खियों को भगाया। इसके बाद सुधीर व कौशल किशोर को सीएचसी कूरेभार पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कूरेभार सीएचसी के चिकित्सा प्रभारी डॉ़ शैलेश सिंह ने बताया कि घायलों की हालत अब ठीक है। ग्रामीणों के मुताबिक मधुमक्खियों के हमले में एक गाय व एक भैंस भी घायल हुए हैं। उनका इलाज पशु अस्पताल में कराया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed