फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Two brother among three killed in accident

सगे भाइयों समेत तीन की मौत

Wed, 23 Nov 2016 10:21 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Wed, 23 Nov 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
Two brother among three killed in accident
पांच लोग गंभीर - फोटो : अमर उजाला

इलाहाबाद-फैजाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर जमोली कस्बे के पास मंगलवार की रात तेज रफ्तार पिकअप खड़े ट्रक में जा घुसी। इस बीच पीछे चल रही कार भी अपना नियंत्रण खो बैठी और पिकअप से भिड़ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप सवार दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। 

विज्ञापन



कूरेभार थाना क्षेत्र के इलाहाबाद-फैजाबाद राजमार्ग पर जमोली कस्बे के निकट मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे दर्दनाक हादसा हुआ। फैजाबाद की ओर जा रही तेज रफ्तार पिकअप सड़क के किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। इस दौरान पीछे से जा रही कार भी पिकअप से भिड़ गई। दुर्घटना में पिकअप पर सवार गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के राजापुर गांव निवासी कन्हैयालाल के बड़े पुत्र किशन कसौंधन (23), छोटे पुत्र दुर्गेश कसौंधन (18) व मिश्रौली निवासी विकास (18) पुत्र आशाराम की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं, पीछे से भिड़ी कार सवार फैजाबाद जनपद के हैदरगंज थाना क्षेत्र के कटकौली रौहारी निवासी सीताराम दुबे, उदयराज वर्मा, रवि, समरजीत व सुरेश वर्मा गंभीर रूप से  घायल हो गए। दुर्घटना की जानकारी होने के बाद स्थानीय लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर कूरेभार थाने के उपनिरीक्षक राम वचन यादव दुर्घटना स्थल पहुंचे। क्षतिग्रस्त पिकअप से शवों और कार से घायलों को बाहर निकाला गया। दुर्घटना में घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सीताराम की नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने लखनऊ रेफर कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed