{"_id":"6aef6d0e7b8cd63b1f0ef46e","slug":"two-bikes-collide-on-link-road-one-youth-dies-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-168946-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: लिंक रोड पर टकराई दो बाइकें, एक युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: लिंक रोड पर टकराई दो बाइकें, एक युवक की मौत
Sat, 07 Nov 2026 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 07 Nov 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
धम्मौर। बादी का पुरवा गांव के पास संपर्क मार्ग पर शनिवार दोपहर दो बाइकें आपस में टकरा गईं। दुर्घटना में बाइक सवार चालक इटहवा निवासी विकास (22) की मौत हो गई, जबकि उनके पीछे बैठे उन्हीं के गांव के धीरज (23) व विपिन (22) भी घायल हो गए। दूसरी बाइक पर सवार बादी का पुरवा के प्रेम कुमार शर्मा (38) भी जख्मी हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार लोगों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। बादी का पुरवा के पास दो बाइकें आपस में टकरा गईं। इसके बाद विकास की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे स्थित पेड़ से भिड़ गई। दुर्घटना में बाइक सवार सभी लोग घायल हो गए। घायलों एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। वहां पर चिकित्सक ने विकास को मृत घोषित कर दिया। धम्मौर थाने के प्रभारी निरीक्षक कमलाकांत त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
हाईवे पर दो बाइकों के टकराने में चार युवक जख्मी
धम्मौर। सुल्तानपुर-रायबरेली हाईवे पर बनकेपुर गांव के पास शनिवार दोपहर एक बाइक दूसरी बाइक से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पहली बाइक पर सवार दोस्तपुर के बभनइया निवासी अनुराग मिश्रा (22) व अमन खान (25) घायल हो गए। वह दोनों बाइक से अमेठी जा रहे थे। बनकेपुर गांव के पास बगल से दूसरी बाइक से जा रहे सलमान खान (25) और निजाम (22) उनसे टकरा गए। किसी ने हेलमेट नहीं पहना था। पुलिस के मुताबिक बाइक कौन चला रहा था, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। धम्मौर थाने के प्रभारी निरीक्षक कमलाकांत त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
(संवाद)