फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Two bike riders died after being hit by a car

Sultanpur News: कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

Sat, 29 Nov 2025 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 29 Nov 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Two bike riders died after being hit by a car
सुल्तानपुर। कूरेभार के फुलौना-हैदरगंज संपर्क मार्ग पर ममरखा गांव के पास शुक्रवार रात कार की टक्कर से बाइक सवार रंजीत कोरी (25) व शशिकांत (30) निवासीगण मनऊपुर, हैदरगंज, अयोध्या गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कूरेभार पहुंचाया गया, वहां पर चिकित्सकों ने रंजीत को मृत घोषित कर दिया। जबकि शशिकांत को मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर कर दिया गया। शनिवार की सुबह करीब नौ बजे उनकी भी इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक बाइक रंजीत चला रहा था। उसने हेलमेट नहीं पहना था। शशिकांत पीछे बैठा था। दोनों हैदरगंज की ओर से कूरेभार आ रहे थे। इसी बीच ममरखा के पास वह दोनों एक कार से टकरा गए। कार से टकराने के बाद रंजीत व शशिकांत बाइक से नीचे गिर पड़े। वहीं, दुर्घटना के बाद कार लेकर चालक घटनास्थल से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त बाइक को सुरक्षित स्थान पर रखवाया है। कूरेभार थानाध्यक्ष विजयंत मिश्र ने बताया कि मृतकों के परिजनों को दुर्घटना की जानकारी दी गई। परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed