{"_id":"67dfe26032929ec465012217","slug":"truck-hits-bike-in-sultanpur-grandfather-and-nati-died-grandmother-injured-seriously-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: ट्रक ने बाइक में सामने से मारी टक्कर, दादा-नाती की मौत; दादी की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: ट्रक ने बाइक में सामने से मारी टक्कर, दादा-नाती की मौत; दादी की हालत नाजुक
Sun, 23 Mar 2025 03:58 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 23 Mar 2025 03:58 PM IST
सार
सुल्तानपुर में ट्रक ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में दादा और नाती की मौत हो गई। जबकि दादी की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना से घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Accident Demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के सुल्तानपुर में रविवार को भीषण हादसा हो गया। यहां ट्रक ने बाइक पर सामने से टक्कर मार दी। हादसे में दादा-नाती की मौत हो गई। जबकि, दादी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
हादसा जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के अंडरपास के बिरसिंहपुर गांव के पास हुआ। क्षेत्र के ही दामोदरपुर गांव निवासी उदयराज जायसवाल (52), अपनी पत्नी परमिला (48) और नाती आनंद (9) के साथ बाइक से अपनी बहन के यहां जा रहे थे। बाइक उदयराज चला रहे थे।
विज्ञापन
य़ह भी पढ़ेंः- UP Weather News: यूपी में मौसम ने ली करवट, ओले और बूंदबांदी से बढ़ी किसानों की चिंता; अब गर्मी दिखाएगी तेवर
विज्ञापन
बिरसिंहपुर गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादमें बाइक के परखच्चे उड़ गए। उदयराज और आनंद की मौके पर मौत हो गई। परमिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से घर में चीख पुकार मची है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन