फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Truck crushed two cyclists, youth died

सुल्तानपुर: ट्रक ने दो साइकिल सवारों को रौंदा, युवक की मौत

Tue, 14 Feb 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 14 Feb 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Truck crushed two cyclists, youth died
मोतिगरपुर (सुल्तानपुर)। बरौंसा रामपुर के पास मंगलवार देर शाम तेज रफ्तार ट्रक ने दो साइकिल सवारों के साथ ही एक बाइक सवार युवक को रौंद दिया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अधेड़ समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चालक मिनी ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

साइकिल सवार अनिल मौर्य (32) और दूसरी साइकिल पर सवार विश्वनाथ (43) निवासी राघवपुर जयसिंहपुर को मंगलवार शाम सामने से आ रहे मिनी ट्रक ने रौंद दिया। इसके बाद बगल से गुजर रहे बाइक सवार युवक को भी ट्रक ने चपेट में ले लिया। हादसे में अनिल मौर्य की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विश्वनाथ और बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया है। हादसे के बाद मिनी ट्रक का चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। बाइक सवार युवक की पहचान नही हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed