{"_id":"621fb62209b5ce4e960df62e","slug":"truck-broke-the-barrier-trains-were-sent-on-caution-sultanpur-news-lko6201134192","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने तोड़ा बैरियर, कॉशन पर रवाना की गईं ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने तोड़ा बैरियर, कॉशन पर रवाना की गईं ट्रेनें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदैंया (सुल्तानपुर)। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर स्थित पखरौली रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर मंगलवार की रात वाराणसी की ओर जा रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने तोड़ दिया। बैरियर तोड़ने के बाद चालक ट्रक समेत मौके से फरार हो गया। इसके बाद क्रॉसिंग पर जंजीर लगाकर प्रमुख ट्रेनों को कॉशन पर रवाना किया गया।
मंगलवार की रात करीब 10 बजे केबिन मैन सुल्तानपुर-वाराणसी रेलखंड पर स्थित पखरौली रेलवे क्रॉसिंग संख्या 69-बी को बंद कर रहा था। तभी जिला मुख्यालय से वाराणसी की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने क्रॉसिंग के पश्चिमी बैरियर को तोड़ दिया।
केबिन मैन जब तक मौके पर पहुंचता, चालक ट्रक समेत मौके से फरार हो गया। केबिन मैन ने दुर्घटना की सूचना स्टेशन अधीक्षक पखरौली व कंट्रोल रूम को दी। क्रॉसिंग का पश्चिमी बैरियर टूटने से मंगलवार की रात 10 बजे से ट्रेनों की आवाजाही के समय जंजीर लगाकर सड़क यातायात को रोका जा रहा है।
विज्ञापन
वहीं, बैरियर टूटने से यहां से गुजरने वाली करीब दो दर्जन से अधिक ट्रेनों को कॉशन पर रवाना किया गया। रात भर ट्रेनों के संचालन के समय रेल कर्मी को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। स्टेशन अधीक्षक पखरौली एस कुमार ने बताया कि मंगलवार की रात अज्ञात ट्रक की टक्कर से गेट संख्या 69-बी का पश्चिमी बैरियर टूटा है। इसकी सूचना कंट्रोल रूम व अधिकारियों को दी गई है। जल्द ही बैरियर को ठीक कर दिया जाएगा।