फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Trials Held for Athletes for the Residential Sports Hostel

Sultanpur News: आवासीय क्रीड़ा छात्रावास के लिए खिलाड़ियों का हुआ ट्रायल

Tue, 24 Mar 2026 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 24 Mar 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Trials Held for Athletes for the Residential Sports Hostel
पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में ट्रायल देती ​खिलाड़ी। स्रोत- खेल विभाग
सुल्तानपुर। पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार को उत्तर प्रदेश के आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों के लिए बालिका वर्ग के खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया। जिम्नास्टिक, तैराकी, कुश्ती, हॉकी, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस सहित सात खेल में खिलाड़ियों का चयन किया गया। जिला क्रीड़ाधिकारी राजेश कुमार सोनकर ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों की सूची मंडल ट्रायल से पहले खेल कार्यालय में चस्पा कर दी जाएगी।
विज्ञापन

मंडलीय ट्रायल के बाद इन खिलाड़ियों को प्रदेश स्तरीय ट्रायल में प्रतिभाग करना पड़ेगा। वहां से चयन के बाद ही आवासीय क्रीड़ा छात्रावास में प्रवेश मिलेगा। छात्रावास में प्रवेश पाने के बाद बालिका खिलाड़ियों को निशुल्क प्रशिक्षण के साथ रहने व भोजन की व्यवस्था दी जाएगी। स्टेडियम कोच प्रदीप यादव, श्यामधर ओझा, आशुतोष गुप्ता, प्रवीण मिश्र, राम नरेश, आनंद श्रीवास्तव, चंचल भट्टाचार्य की देखरेख में ट्रायल संपन्न कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed