{"_id":"5e6fbbd88ebc3ea7cd2670cd","slug":"trial-of-young-man-returned-from-saudi-in-suspicion-of-corona-sultanpur-news-lko51385631","type":"story","status":"publish","title_hn":"सऊदी से लौटे युवक का स्वास्थ्य विभाग ने किया परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सऊदी से लौटे युवक का स्वास्थ्य विभाग ने किया परीक्षण
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सऊदी अरब से घर लौटे एक युवक की सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों ने जांच की है। जांच में युवक पूरी तरह से स्वस्थ्य पाया गया है।
मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के मलिकपुर बखरा का एक युवक 11 मार्च को सऊदी अरब से घर पहुंचा था। सोमवार को मलिकपुर बखरा गांव की आशा बहू सुनीता देवी ने मोतिगरपुर सीएचसी पर इसकी सूचना दी।
शासन के निर्देश को देखते हुए सूचना के बाद सीएचसी से डॉ.सैयद अली, बीपीएम पंकज उपाध्याय, एलटी उदय प्रताप सिंह, सत्यदेव सिंह (स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी) एक टीम तैयार करके युवक के घर पहुंचे। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सत्यदेव सिंह ने बताया कि युवक में खांसी, जुकाम, बुखार आदि का कोई लक्षण नहीं मिला है।
परिवार के सभी सदस्य ठीक हैं। उन्होंने बताया कि, पूरे परिवार को प्रत्येक आधे घंटे में साबुन से हाथ धोने, साफ सफाई रखने, मास्क लगाने व परिवार के लोगों को एक माह तक युवक से दूरी बनाकर रखने की जानकारी दी गई है। सीएमओ डॉ. चंद्रभूषण नाथ त्रिपाठी ने बताया कि चिकित्सकों ने जांच की है। जांच में कुछ नहीं मिला है।