फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Trees fell on HT lines, power outage

Sultanpur News: एचटी लाइनों पर गिरीं पेड़ की डालें, बिजली गुल

Sat, 09 Aug 2025 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 09 Aug 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Trees fell on HT lines, power outage
दूबेपुर क्षेत्र में अमहट चौराहे के पास कांशीराम फीडर की एचटी लाइन पर गिरी पेड़ की डाल।  
दूबेपुर/धम्मौर (सुल्तानपुर)। तेज हवा और बारिश के बीच पकड़ी और टीपी नगर उपकेंद्र की एचटी लाइनों पर कई जगह पेड़ की डालें गिर गईं। जिससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शुक्रवार सुबह पांच घंटे की मशक्कत के बाद दोनों उपकेंद्रों की आपूर्ति शुरू हुई।
विज्ञापन

उधर, तीन फीडरों भी लाइन में फॉल्ट आने से बंद रहे, जिन्हें दिन में सही कर लिया गया, लेकिन शहर के कांशीराम फीडर का संचालन अभी भी ठप है। इसका खामियाजा क्षेत्र के गोराबारिक, अमहट, तुराबखानी, दूबेपुर, अंकारीपुर, छरौली, दिखौली, रानीगंज, तमेहड़ी, बहलोलपुर, हनुमंत नगर, महायतपुर व अबलातर समेत कई गांवों के हजारों उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ा है।
विज्ञापन

इन्वर्टर व मोबाइल की बैटरी तक डिस्चार्ज हो गए हैं। पानी की टंकियां खाली हो गईं, ऐसे में लोगों को पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ रहा है। अवर अभियंता जियालाल ने बताया कि उपकेंद्र के 10 एमवीए ट्रांसफार्मर की तकनीकी खामी को दुरुस्त कर दिया गया है। बारिश के दौरान कांशीराम फीडर की एचटी लाइन पर कई जगह पेड़ व डालें गिर गई हैं। टीपी नगर के पास धम्मौर उपकेंद्र का जंपर कटने से यहां की आपूर्ति बृहस्पतिवार रात से बंद है। फाॅल्ट खोजने में बिजली कर्मी लगे हैं, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रातभर बंद रहा दियरा उपकेंद्र बंद
मोतिगरपुर(सुल्तानपुर)। लखनऊ-बलिया हाइवे पर कलावती गर्ल्स डिग्री कॉलेज के पास हाईटेंशन लाइन पर बांस गिर जाने से रात 11:30 बजे के करीब विद्युत उपकेंद्र दियरा की आपूर्ति ठप हो गई। बांस व झाड़ियां की कटाई-छंटाई के बाद शुक्रवार दोपहर 11:00 बजे आपूर्ति बहाल हुई। इस दौरान विद्युत उपकेंद्र दियरा के सभी फीडरों की आपूर्ति ठप रहने से करीब एक लाख की आबादी प्रभावित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed