फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Tree fell on the highway not removed, one lane remained obstructed

Sultanpur News: नहीं हटाया हाईवे पर गिरा पेड़, एक लेन रही बाधित

Sun, 27 Jul 2025 01:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 27 Jul 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Tree fell on the highway not removed, one lane remained obstructed
कूरेभार के जमौली के पास गिरा नीम का पेड़।  
कूरेभार (सुल्तानपुर)। तेज हवा व बारिश के बीच शुक्रवार दोपहर अयोध्या-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर जमोली के पास गिरे पेड़ को दूसरे दिन शनिवार को भी नहीं हटाया जा सका है। जिससे एक लेन बाधित है, और वाहन चालकों को खासा परेशानी उठानी पड़ रही है। जिससे दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है।
विज्ञापन


अयोध्या-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक पुराना नीम का पेड़ जड़ से उखड़कर सड़क पर गिर गया था। इससे यातायात 40 मिनट तक पूरी तरह ठप हो गया था। कूरेभार पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर पेड़ के बड़े हिस्से को हटाकर सिंगल लेन पर यातायात बहाल कराया था।
विज्ञापन


पेड़ का बचा हुआ हिस्सा अभी भी नहीं हटाया जा सका है। शनिवार को अयोध्या की ओर कार से जा रहे गोंडा निवासी रामहेत यादव ने कहा कि तेज रफ्तार में आने पर दुर्घटना हो सकती है। दोनों तरफ से वाहन आने के बाद रुक-रुककर गाड़ी को पास देना पड़ रहा है। खासकर रात में चलना तो बहुत खतरनाक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अयोध्या दर्शन करने जा रहे रुपेश दुबे ने बताया कि श्रीराम मंदिर के निर्माण के बाद से इस मार्ग पर श्रद्धालुओं, पर्यटकों की आवाजाही बढ़ गई है। सावन माह में कांवड़ियों के बड़े जत्थे भी इधर से गुजर रहे हैं।


पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से निकलने वाले वाहन भी मुजेश टोल प्लाजा होते हुए इसी मार्ग से अयोध्या पहुंचते रहे हैं, इसके बाद भी पेड़ हाईवे से हटाया जाना गंभीर उदासीनता है। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र सिंह ने बताया कि वन विभाग को सूचना दी गई है। जल्द ही पेड़ का शेष भाग हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed