{"_id":"7984989550a0c33851ab350ff984455d","slug":"transformer-sets-fire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन माह में छह बार फुंका ट्रांसफार्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन माह में छह बार फुंका ट्रांसफार्मर
अमरउजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Sat, 20 Jun 2015 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओवरलोडिंग के चलते नेवढिय़ा गांव में लगा 25 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर तीन माह के दौरान छह बार फुंका । ट्रांसफार्मर के बार-बार फुंकने से उपभोक्ताओं को खासी परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन
एक माह पहले सुल्तानपुर के सपा विधायक ने ग्रामीणों को गांव में 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगवाने का आश्वासन दिया था। उपभोक्ताओं का कहना है कि यदि शीघ्र ही ट्रांसफार्मर की क्षमता नहीं बढ़ाई गई तो सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
क्षेत्र के नेवढिय़ा गांव में पॉवर कॉर्पोरेशन ने ग्रामीणों को विद्युत आपूर्ति मुहैया कराने के लिए 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगवा रखा है। इस ट्रांसफार्मर से करीब 70 घरों को आपूर्ति की जाती है। इसके अलावा पांच निजी नलकूप भी संचालित हैं।
विज्ञापन
सप्ताह भर पहले ओवरलोड की वजह से यह ट्रांसफार्मर एक बार फिर फुंक गया। तीन माह के दौरान छठवीं बार ट्रांसफार्मर फुंकने से उपभोक्ताओं का धैर्य जवाब दे गया।
उपभोक्ताओं का कहना है कि एक माह पूर्व सुल्तानपुर के सपा विधायक अनूप संडा ने गांव में 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगवाए जाने का आश्वासन दिया था।
बावजूद इसके आज तक ट्रांसफार्मर की क्षमता नहीं बढ़ाई गई। ग्रामीणों का कहना है कि यदि एक सप्ताह के भीतर ट्रांसफार्मर की क्षमता नहीं बढ़ाई गई तो सड़क पर उतर प्रदर्शन किया जाएगा। नेवढिय़ा गांव में लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंकने से खेती-किसानी का कार्य प्रभावित हो रहा है।
गांव के अर्जुन प्रसाद वर्मा ने बताया कि नलकूप नहीं चलने की वजह से धान की नर्सरी पिछड़ रही है। अमरजीत वर्मा कहते हैं कि बार-बार ट्रांसफार्मर जलने से उनकी धान की बेहन सूख रही है। वहीं गन्ने की फसल भी सिंचाई नहीं होने से सूखने लगी है।
शोभावती व प्रेमा देवी ने बताया कि बिजली नहीं मिलने से भीषण गर्मी में सबसे ज्यादा परेशानी छोटे बच्चों को हो रही है। बिजली के अभाव में रात जागकर बितानी पड़ रही है।