फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Trains will cross the gallop from 12 fastag lanes

चिप देगी वाहनों के एडवांस टोल टैक्स भुगतान की जानकारी

Sat, 14 Dec 2019 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
Trains will cross the gallop from 12 fastag lanes
सुल्तानपुर। लखनऊ-सुल्तानपुर फोरलेन पर स्थित असरोगा के टोल प्लाजा पर बने 16 लेन में से 12 लेन पर रविवार सुबह आठ बजे से फास्टैग से टोल भुगतान शुरू हो जाएगा। यहां पर अब सिर्फ चार लेन में टोल का नकद भुगतान होगा। गलती से आप वाहन लेकर फास्टैग वाले लेन में घुस गए तो दोगुना टोल देना पड़ेगा।
विज्ञापन

फोरलेन के टोल प्लाजा पर वाहनों का जाम रोकने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से हरी झंडी मिलते ही विभाग ने असरोगा टोल प्लाजा पर फास्टैग की शुरुआत कर दी है।
विज्ञापन

रविवार की सुबह आठ बजे से फास्टैग सिस्टम अमल में आ जाएगा। इसका लाभ वही वाहन स्वामी पा सकेंगे जो फास्टैग सिस्टम के जरिए टोल टैक्स अदाएगी के लिए वाहनों का पंजीकरण कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएचएआई ने टोल प्लाजा के साथ विभिन्न बैंकाें व मोबाइल कंपनियों के माध्यम से वाहनों के पंजीकरण की व्यवस्था की है। पंजीकरण कराने वाले वाहन स्वामी प्लाजा पर टोल टैक्स की नकद अदायगी की किच-किच से बच सकेंगे। साथ ही उनके समय की भी बचत हो सकेगी।
लखनऊ-वाराणसी फोरलेन पर स्थित असरोगा टोल प्लाजा पर 16 लेन बनाए गए हैं। इसमें आठ लेन अप व आठ लेन डाउन मार्ग के हैं। मार्ग पर फास्टैग को बढ़ावा देने के लिए एनएचएआई ने दोनों तरफ छह लेन पर यानि की कुल 12 लेन पर इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम स्थापित किया है।
प्लाजा पर बिना फास्टैग में पंजीकृत वाहन नहीं होने पर भी बैरियर पार करने के लिए नकद टैक्स भुगतान की व्यवस्था की गई है। ऐसे वाहन के लिए दो अप व दो डाउन लेन रखा गया है। इस लेन पर पहुंचकर वाहन स्वामी टैक्स की नकद अदायगी करके प्लाजा पार हो सकेंगे।

फास्टैग लेन में वाहन घुसाने वाले स्वामियों को टोल टैक्स महंगा पड़ेगा। उनसे टोल प्लाजा के कैश काउंटर पर डबल चार्ज वसूला जाएगा। लोगों को इससे बचाने के लिए फास्टैग लेन पर अंकन करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed