फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Trains coming from Delhi-Mumbai are full on Diwali

Sultanpur News: दिवाली पर दिल्ली-मुंबई से आने वाली ट्रेनें फुल

Mon, 13 Oct 2025 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Trains coming from Delhi-Mumbai are full on Diwali
रेलवे के आरक्षण केंद्र पर तत्काल टिकट के लिए लाइन में खड़े लोग। - फोटो : रेलवे के आरक्षण केंद्र पर तत्काल टिकट के लिए लाइन में खड़े लोग।
सुल्तानपुर। दीपावली पर दिल्ली-मुंबई से घर लौटने की राह मुश्किल हो गई है। पर्व के पहले के तीन दिनों में मुंबई व दिल्ली से सुल्तानपुर के लिए चलने वाली प्रमुख ट्रेनों के स्लीपर व एसी कोच नो रूम हैं। साकेत, सुल्तानपुर एक्सप्रेस, श्रमजीवी, सद्भावना, सुहेलदेव एक्सप्रेस के स्लीपर में वेटिंग टिकट भी नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

सुल्तानपुर रेलवे आरक्षण केंद्र के मुताबिक, लोकमान्य तिलक से अयोध्या कैंट तक जाने वाली साकेत अप एक्सप्रेस में 18 अक्तूबर को स्लीपर और सेकेंड एसी में नो रूम है। इसके थर्ड एसी कोच में 168 के ऊपर वेटिंग चल रही है। लोकमान्य तिलक से अयोध्या जाने वाली तुलसी अप एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में 19 अक्तूबर को 181 वेटिंग और सेकेंड एसी में नो रूम है। वहीं, लोकमान्य तिलक से सुल्तानपुर को आने वाली सुल्तानपुर सुपरफास्ट डाउन एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में 19 अक्तूबर को वेटिंग 170 पहुंच गई है। इस ट्रेन के सेकेंड एसी में नो रूम हो गया है। दिल्ली से रोज चलने वाली श्रमजीवी और सद्भावना डाउन एक्सप्रेस के स्लीपर में अभी से 18 अक्तूबर को नो रूम शो करने लगा है। आनंद विहार-मऊ और सुहेलदेव डाउन एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में भी 19 अक्तूबर को नो रूम हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed