फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   train time

ट्रेनों की लेटलतीफी से गर्मी में यात्री परेशान

Sun, 01 May 2022 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
train time
सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर खडे़ यात्री। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। प्रमुख ट्रेनों की लेटलतीफी से भीषण गर्मी में रविवार को यात्रियों को घंटों परेशान होना पड़ा। साकेत अप सुपरफास्ट एक्सप्रेस रविवार को तय समय से करीब नौ घंटे विलंब से पहुंची। इसी तरह पांच अन्य ट्रेनें भी तय समय से कई घंटे की देरी से संचालित की गईं।
विज्ञापन

भीषण गर्मी में रूट की प्रमुख ट्रेनों का संचालन तय समय से नहीं हो पा रहा है। सुपरफास्ट ट्रेनेें भी तय समय से कई घंटे की देरी से संचालित की जा रही हैं। ऐसे में यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को हावड़ा से देहरादून तक जाने वाली कुंभ अप एक्सप्रेस तय समय से करीब चार घंटे की देरी से रवाना की गई। माल्दाटाउन से दिल्ली जाने वाली फरक्का अप एक्सप्रेस का संचालन तय समय से करीब एक घंटे देर से हुआ। वाराणसी से जम्मूतवी जाने वाली बेगमपुरा अप एक्सप्रेस करीब तीन घंटे, राजगीर से नई दिल्ली तक जाने वाली श्रमजीवी अप एक्सप्रेस एक घंटे, लोकमान्य तिलक से अयोध्या कैंट को जाने वाली साकेत अप सुपरफास्ट एक्सप्रेस करीब नौ घंटे और आनंद विहार से सुल्तानपुर आने वाली सद्भावना डाउन एक्सप्रेस तय समय से करीब पांच घंटे की देरी से पहुंची।
विज्ञापन

निरस्त रही उपासना एक्सप्रेस
सुल्तानपुर। शनिवार को देहरादून से चलने वाली उपासना डाउन एक्सप्रेस का संचालन आरंभिक स्टेशन से निरस्त रहा। इससे रविवार को सुल्तानपुर से सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक बीएस मीना ने बताया कि परिचालन संबंधी कारणों से उपासना एक्सप्रेस का संचालन निरस्त किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed