फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Train

संगमनगरी व अयोध्या के बीच एक अक्तूबर से चलेगी स्पेशल ट्रेन

Fri, 24 Sep 2021 11:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Train
सुल्तानपुर। रेल महकमा संगमनगरी प्रयागराज व अयोध्या के बीच एक अक्तूबर से स्पेशल ट्रेन का संचालन करने जा रहा है। रोज चलने वाली इस ट्रेन का स्टॉपेज सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर भी होगा। इस ट्रेन का संचालन होने से जिलेवासियों को भी सफर करने की सुविधा मिलेगी। इस ट्रेन पर सफर करने के लिए यात्रियों को एक्सप्रेस ट्रेन का भाड़ा देना होगा।
विज्ञापन

कोरोना काल में रेलवे ने विभिन्न रूटों पर एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया था। अब धीरे-धीरे स्थितियां सामान्य होने पर विभिन्न रूटों पर ट्रेनों का संचालन फिर से बहाल किया जा रहा है। इसी कड़ी में प्रयागराज से अयोध्या के बीच रेलवे ने एक स्पेशल ट्रेन के संचालन का निर्णय लिया है। यह ट्रेन एक अक्तूबर से संचालित की जाएगी। एक अक्तूबर को प्रयागराज-फैजाबाद अप ट्रेन का संचालन आरंभिक स्टेशन प्रयागराज से सुबह साढ़े छह बजे किया जाएगा। यह ट्रेन सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर सुबह 09:50 बजे पहुंचेगी। दोपहर 12 बजे यह ट्रेन फैजाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। वहीं, प्रयागराज-फैजाबाद डाउन ट्रेन का संचालन एक अक्तूबर की शाम पौने छह बजे आरंभिक स्टेशन फैजाबाद से किया जाएगा।
विज्ञापन

यह ट्रेन शाम साढ़े सात बजे सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर यह ट्रेन रात्रि 11:30 बजे पहुंचेगी। एक अक्तूबर के बाद से इस ट्रेन का संचालन प्रतिदिन किया जाएगा। इस पर यात्रा करने के लिए यूटीएस (अनरिजर्वड टिकट सिस्टम) व्यवस्था लागू की गई है। ट्रेन का टिकट स्टेशन के टिकट घर पर लिया जा सकता है। हालांकि इस ट्रेन पर सफर करने के लिए यात्रियों को एक्सप्रेस ट्रेन का भाड़ा देना होगा। मुख्य वाणिज्य निरीक्षक सुल्तानपुर ज्योति स्वरूप श्रीवास्तव ने बताया कि प्रयागराज से फैजाबाद के बीच एक अक्तूबर से चलने वाली अप व डाउन ट्रेन के संचालन का शेड्यूल मिल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed