फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   train schedule

Sultanpur News: 10 घंटे लेट पहुंची चंडीगढ़-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस

Wed, 28 Dec 2022 04:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
train schedule
सुल्तानपुर। ठंड और कोहरे का असर ट्रेनों की रफ्तार पर पड़ रहा है। मंगलवार को चंडीगढ़-पाटलिपुत्र डाउन एक्सप्रेस तय समय से करीब 10 घंटे विलंब से पहुंची। बेगमपुरा डाउन आठ व हिमगिरि डाउन एक्सप्रेस सात घंटे लेट रही। नौ प्रमुुख ट्रेनों के संचालन में देरी होने से यात्री परेशान हुए।
विज्ञापन

माल्दाटाउन से दिल्ली जाने वाली फरक्का अप एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, श्रमजीवी अप एक्सप्रेस एक घंटे, सद्भावना डाउन एक्सप्रेस करीब डेढ़ घंटे और महामना डाउन एक्सप्रेस करीब तीन घंटे की देरी से रवाना की गई। कोटा-पटना डाउन एक्सप्रेस तीन घंटे, बेगमपुुरा डाउन एक्सप्रेस करीब आठ घंटे और फरक्का डाउन एक्सप्रेस का संचालन करीब एक घंटे की देरी से किया गया। जम्मूतवी से हावड़ा तक जाने वाली हिमगिरि डाउन एक्सप्रेस करीब सात घंटे विलंब से रवाना की गई। रूट की प्रमुख ट्रेनों के विलंब से यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed