फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Trailer driver from Marghupur dies in road accident in Pune

Sultanpur News: मरगूपुर के ट्रेलर चालक की पुणे में सड़क हादसे में मौत

Sat, 29 Nov 2025 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 29 Nov 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Trailer driver from Marghupur dies in road accident in Pune
सुल्तानपुर। प्रतापपुर कमैचा के मरगूपुर निवासी ट्रेलर चालक पवन कुमार (27) की शुक्रवार रात पुणे के पूनावाला घाट के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे के वक्त वे ट्रेलर खड़ा कर केबिन में सो रहे थे। इसी बीच पीछे से आए अनियंत्रित ट्रक ने ट्रेलर में टक्कर मार दिया।
विज्ञापन


टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेलर पर लगे लोहे के एंगल व मशीनरी के सामान केबिन तोड़ते हुए आगे निकल गए। उसकी चपेट में आने से पवन की मौत हो गई। शनिवार को मौत की जानकारी घर पर पहुंची तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतक के पिता गिरिजा शंकर उपाध्याय ने बताया कि उनके तीनों पुत्र मुंबई में काम करते थे।
विज्ञापन


शुक्रवार रात पवन अहमदाबाद से मशीनरी का सामान लेकर कर्नाटक के मैसूर जाने के लिए निकले थे। रास्ते में पुणे के पूनावाला घाट के पास यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed