{"_id":"5e6d11ca8ebc3ea7ee4a74ea","slug":"traffic-will-start-on-varanasi-four-lane-by-june-sultanpur-news-lko513494065","type":"story","status":"publish","title_hn":"जून तक सुल्तानपुर-वाराणसी फोर लेन पर हो सकेगा यातायात संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जून तक सुल्तानपुर-वाराणसी फोर लेन पर हो सकेगा यातायात संचालन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सुल्तानपुर-वाराणसी निर्माणाधीन फोर लेन पर जून तक यातायात का संचालन हो सकेगा। संचालन के लिए 14 बाईपास पर विभिन्न वजहों से रुके कार्यों को जल्द शुरू कराने का निर्देश दिया गया है। प्रमुख सचिव पीडब्ल्यूडी ने शनिवार को विकास भवन में समीक्षा के दौरान अधिकारियों को ये निर्देश दिए।
प्रमुख सचिव पीडब्ल्यूडी नितिन रमेश गोकर्ण ने समीक्षा के दौरान फोर लेन पर स्थित 14 बाईपास पर कार्य रुका हुआ पाया। इसमें अमहट, पयागीपुर, सौरमऊ, सूदापुर, लोहरामऊ, हनुमानगंज, भदैंया, नरहरपुर, पीपीकमैचा, लंभुआ, भानापुर, बैंतीकलां, खड़हर पटटी, ढकवा बाईपास शामिल है।
एनएचआई के अधिकारियों ने निर्माण में आ रही समस्याओं व निराकरण के संबंध में अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी दी। इस पर प्रमुख सचिव ने नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का यथाशीघ्र निस्तारण का निर्देश दिया।
विज्ञापन
भूमि का निस्तारण होते ही अधिकारियों को कार्य तत्काल शुरू कराने का निर्देश दिया। ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य भी जल्द पूरा कराने के लिए कहा है। उन्होंने निर्माण कार्य पूरा करवाते हुए अधिकारियों को जून माह तक फोर लेन पर यातायात संचालन शुरू कराने का लक्ष्य दिया।
इसके लिए अधिकारियों को आपस में समन्वय बनाते हुए कार्य शुरू कराने का निर्देश प्रमुख सचिव ने दिया है। बैठक में डीएम सी. इंदुमती ने प्रमुख सचिव को अवॉर्ड, प्रतिकर भुगतान समेत विभिन्न विंदुओं की जानकारी दी।
बताया कि कि यदि कहीं कठिनाई आ रही है तो एनएच 56 के अधिकारी उन्हें अवगत कराएं। डीएम ने समस्याओं के जल्द निराकरण का भरोसा दिया है। प्रमुख सचिव ने एनएच 56 के अधिकारियों को सप्ताह में एक दिन निर्माण एजेंसी के साथ मार्ग का भ्रमण करने का निर्देश दिया है।