फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   traffic

वाहनों का दबाव बढ़ते ही बिखर गई शहर की निर्माणाधीन सड़क

Fri, 04 Nov 2022 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
traffic
गभड़िया ओवरब्रिज पर लगा भीषण जाम। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। गोमती नदी पुल की मरम्मत के लिए अयोध्या-प्रयागराज हाइवे बाईपास पर आवागमन बंद होने के चलते शहर के निर्माणाधीन फोरलेन पर ओवरलोड वाहनों का दबाव बढ़ते ही बृहस्पतिवार रात सड़क जगह-जगह बिखर गई। दरियापुर के पास पुुरानी पुलिया भारी वाहनों के दबाव से बैठ गई। डाकखाना चौराहे के पास सड़क बैठने के साथ कुछ दूरी पर उखड़ गई। भारी वाहनों का दबाव नहीं झेल पाने से गभड़िया ओवरब्रिज का एक लोहे का गर्डर टूट गया। टाटियानगर पुल की मरम्मत के लिए वाहनों को डायवर्ट किए जाने से निर्माण की हकीकत सामने आई है।
विज्ञापन

गुजरात के मोरबी पुल के हादसे के बाद शासन की सख्ती पर लोक निर्माण विभाग की ओर से जर्जर टाटियानगर नदी पुुल की मरम्मत का कार्य शुरू कराया गया है। मरम्मत कार्य के लिए अयोध्या-प्रयागराज हाइवे बाईपास पर आवागमन बंद कर दिया गया। भारी वाहनों को शहर से होकर जाने वाले दो मार्गों पर डायवर्ट कर दिया गया है। मार्ग बदले जाने से शहर के पयागीपुर-गोलाघाट व अमहट-बस स्टेशन पर साधारण के साथ भारी वाहनों का दबाव बढ़ गया है। चार दिन से खासकर रात को चल रहे भारी वाहनों के दबाव को शहर का निर्माणाधीन फोरलेन झेल नहीं पाया। बृहस्पतिवार को निर्माणाधीन पयागीपुर-गोलाघाट फोरलेन पर दरियापुर के पास स्थित पुरानी छोटी पुलिया ओवरलोड वाहनों के भार से बैठ गई।
विज्ञापन

इसके आगे डाकखाना चौराहे के पास ओवरलोड वाहनों के आवागमन से निर्माणाधीन सड़क बैठने के साथ कुछ दूर में उखड़ गई। सड़क की गिट्टियां बाहर आ गई हैं। यही नहीं निर्माणाधीन अमहट-बस स्टेशन फोरलेन पर स्थित गभड़िया फोरलेन के ब्रिज का एक लोहे का गर्डर टूट गया। गर्डर टूटने से वाहनों के गुजरने से भारी आवाज आने लगी है। कुछ अन्य जगहों पर सड़कें ओवरलोड वाहनों के दबाव से दब गई हैं। पीडब्ल्यूडी के इस निर्माण को ओवरलोड वाहनों ने तितर-बितर कर दिया है। वाहनों का आवागमन जारी रहने से निर्माण को और नुकसान की आशंका जताई जा रही है। इसके साथ ही गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed