{"_id":"67c359615ef10ecaac064d87","slug":"traffic-became-normal-on-the-highway-no-jam-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-128082-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: हाईवे पर सामान्य हुआ यातायात, नहीं लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: हाईवे पर सामान्य हुआ यातायात, नहीं लगा जाम
Sun, 02 Mar 2025 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 02 Mar 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
कूरेभार कस्बा क्षेत्र में अयोध्या-प्रयागराज हाईवे से गुुजरता वाहन।
कूरेभार (सुल्तानपुर)। कस्बा क्षेत्र से गुजरे अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर शनिवार सुबह से ही वाहनों का आवागमन सुचारू रूप से रहा। यह देखकर कस्बावासियों ने भी राहत की सांस ली। स्थानीय लोग पिछले 45 दिन से बाजार आने में कतरा रहे थे।
सुबह से ही यहां पर गाड़ियों की लंबी कतार लग जाती थी। व्यापारियों का अपने प्रतिष्ठान, गोदाम व घर तक आना-जाना दुश्वार हो गया था। शनिवार को पुलिस ने एक भी वाहन नहीं रोके। हाईवे पर यातायात पूरी तरह से सामान्य रहा।
जन सुविधा केंद्र संचालक जैद ने बताया कि जाम से ग्रामीण दुकान पर आने से कतरा रहे थे। जलपान दुकान मालिक राहुल गुप्ता ने बताया कि जाम के चलते रोड पर भीड़ लगी रहती थी। अब स्थिति सामान्य हो गई है।