{"_id":"685af40b19b0f8303c03efa7","slug":"traders-meet-district-collector-demand-resolution-of-problems-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-135696-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: जिलाधिकारी से मिले व्यापारी, समस्याओं के निस्तारण की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: जिलाधिकारी से मिले व्यापारी, समस्याओं के निस्तारण की मांग
Wed, 25 Jun 2025 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 25 Jun 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
सूरापुर (सुल्तानपुर)। उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष वीके अग्रहरि की अगुवाई में कलेक्ट्रेट पहुंचे व्यापारियों ने कस्बे की समस्याओं से संबंधित 10 सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया। अध्यक्ष ने बताया कि कस्बे में जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है।
इससे निजात पाने के लिए अस्थायी डिवाइडर बनाने, ई रिक्शा स्टैंड चौक से दूर करने व चार पीआरडी जवानों की ड्यूटी चौक पर लगाने की मांग की गई है।
दोस्तपुर रोड पर शारदा सहायक नहर तक सड़क की मरम्मत करवाने, जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने आदि की मांग शामिल है। इस दौरान महामंत्री अजय साहू, शिवपूजन मौर्य, सुरेंद्र साहू, सुनील चौरसिया आदि मौजूद रहे। संवाद