{"_id":"68603418d03a85c5c40764ce","slug":"traders-honored-on-bhamashah-jayanti-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-135994-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: भामाशाह जयंती पर हुआ व्यापारियों का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: भामाशाह जयंती पर हुआ व्यापारियों का सम्मान
Sat, 28 Jun 2025 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 28 Jun 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित भामाशाह की जयंती पर व्यापारी नेता अनूप श्रीवास्तव को सम्मानित करते
सुल्तानपुर। दानवीर भामाशाह की जयंती की पूर्व संध्या पर शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने सर्वाधिक जीएसटी देने वाले व सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने वाले व्यापारियों को सम्मानित किया।
लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति वाले राज्य स्तरीय दानवीर भामाशाह जयंती कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी सभागार में किया गया। सम्मानित होने वालों में सर्वाधिक जीएसटी देने वाले ऑटोमोबाइल कारोबारी दीपक जैन, बलदेव सिंह, मनीष अग्रवाल, कंस्ट्रक्शन से जुड़े शिव सेवक सिंह व रेखा सिंह शामिल हैं।
इसके अलावा सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाले व्यापारी नेता रवींद्र त्रिपाठी, रमेश अग्रहरि, अनूप श्रीवास्तव, हिमांशु मालवीय, अलीमुद्दीन व मो. इलियास को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
सभी को प्रमाण पत्र व प्रतीक चिह्न प्रदान किया गया। रवींद्र त्रिपाठी की अनुपस्थिति में उनकी पत्नी शशिबाला त्रिपाठी ने सम्मान ग्रहण किया।