{"_id":"6939b965c2a99a89480af718","slug":"tractor-driver-dies-after-being-hit-by-a-rotavator-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-146034-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: रोटावेटर की चपेट में आने से ट्रैक्टर चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: रोटावेटर की चपेट में आने से ट्रैक्टर चालक की मौत
Wed, 10 Dec 2025 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 10 Dec 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
विंदेश्वरीगंज। धनपतगंज के सुखबड़ेरी निवासी ट्रैक्टर चालक बृजेश प्रजापति (29) बुधवार शाम गांव में एक खेत जोतने के लिए घर से निकले। खेत की जोताई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।
परिजनों के अनुसार, बृजेश ट्रैक्टर चलाते थे। बुधवार शाम करीब चार बजे वह गांव में ट्रैक्टर से एक खेत की जोताई कर रहे थे। इसी बीच रोटावेटर में मिट्टी फंस गई। खेत से ट्रैक्टर बाहर निकालने के बाद बृजेश मिट्टी निकालने लगे। इसी बीच वह रोटावेटर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बल्दीराय पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बल्दीराय थानाध्यक्ष नारदमुनि सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
परिवार में मची चीख-पुकार
बृजेश के कंधों पर परिवार की जिम्मेदारी थी। घर पर उनकी पत्नी लालमती, पुत्री प्रज्ञा (07), नित्या (04) व एक पुत्र दीपांशु (02) हैं। बृजेश की मौत का पता चलने के बाद परिवार में चीख-पुकार मची है। (संवाद)