फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   toppers

सृष्टि ने प्रयागराज विश्वविद्यालय में किया टॉप

Wed, 10 Nov 2021 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
toppers
2. प्रयागराज विश्वविद्यालय में सृष्टि को सम्मानित करते केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान। - फोटो : SULTANPUR
भदैंया (सुल्तानपुर)। क्षेत्र के ग्रामीण परिवेश में पली-बढ़ी सृष्टि ने प्रयागराज विश्वविद्यालय में जिले का परचम लहराया है। उसने बीए के हिंदी विषय में तीन गोल्ड मेडल हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
विज्ञापन

स्थानीय विकास खंड के पूरनपुर बालमपुर गांव निवासी शिक्षक राधेश्याम यादव की बेटी सृष्टि की शुरुआती शिक्षा शहर के रामराजी शिशु मंदिर में हुई है। उच्च शिक्षा के लिए वे इलाहाबाद गई थीं। सृष्टि ने स्नातक में हिंदी विषय में प्रयागराज विश्वविद्यालय में सर्वाधिक अंक प्राप्त किए। सृष्टि को चिंताराम घोष, मनीराम शर्मा व मिस सी त्रिपाठी स्मृति गोल्ड मेडल व प्रशस्ति पत्र से नवाजा गया। उनकी मां आभा यादव ने अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए खुद शिक्षिका की नौकरी छोड़ दी थी।
विज्ञापन

सृष्टि के पिता प्रतापगढ़ के सेवाश्रम इंटर कॉलेज में इतिहास के प्रवक्ता हैं। वर्तमान में भूगोल विषय से एमए करने वाली सृष्टि भविष्य में प्रशासनिक सेवाओं में जा कर महिला सशक्तीकरण, शिक्षा और गरीबी उन्मूलन के क्षेत्र में कार्य करना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed