फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Toilets will be 36 in each gram panchayat

हर ग्राम पंचायत में बनेंगे 36 प्रसाधन

Mon, 27 Jun 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला / सुल्तानपुर
अमर उजाला / सुल्तानपुर Updated Mon, 27 Jun 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
चालू वित्तीय वर्ष में सभी ग्राम पंचायतों में 36 शौचालयों का निर्माण होगा। शासन ने जिले के लिए 48,016 शौचालयों का आवंटन किया है। समग्र लोहिया गांवों में मांग के अनुरूप शौचालयों का आवंटन करने की योजना पंचायत राज विभाग ने बनाई है। अन्य पंचायतों प्रसाधनों का पहली बार बराबर बंटवारा किया  गया  है।
विज्ञापन


चालू वित्तीय वर्ष में प्रसाधनों के निर्माण के लिए शासन ने 48,016 का लक्ष्य आवंटित किया है। शासन से लक्ष्य आवंटित होने के बाद पंचायतराज विभाग ने ग्राम पंचायतों में प्रसाधनों के निर्माण के लिए   वितरण शुरू कर  दिया है।
विज्ञापन


विभाग ने  समग्र लोहिया गांव में मांग के अनुरूप शौचालय देने की योजना बनाई है। विभाग के मुताबिक लोहिया गांवों के लिए करीब 10 हजार शौचालय दिए जा रहे हैं। मांग  आने पर लोहिया गांवों को और शौचालय दिए जाएंगे। अन्य गांवों में 36 शौचालय दिए जाने की योजना तैयार की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


योजना के मुताबिक विभाग ने सभी ग्राम पंचायतों को आवंटन शुरू कर दिया है। विभाग के मुताबिक अधिकांश ग्राम पंचायतों को लक्ष्य आवंटित कर दिया गया है। ग्राम पंचायतों को लक्ष्य देने के साथ ही उन्हें निर्माण शुरू कराने का निर्देश दिया गया है।

जिला पंचायतराज अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि पहली किस्त में आवंटित शौचालयों का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद यदि ग्राम पंचायतों से और डिमांड आती है तो संबंधित पंचायतों को प्रसाधन आवंटित किए जाएंगे। विभाग के पास करीब सात हजार शौचालय और हैं।   


मुख्य विकास अधिकारी राम यज्ञ मिश्र ने कहा कि पंचायतराज विभाग को प्रसाधनों निर्माण तुरंत शुरू कराने का निर्देश दिया गया है। साथ ही समग्र लोहिया गांवों को आवंटन में वरीयता देने का भी निर्देश है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed