फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Today Amar Ujala will honor the meritorious

Sultanpur News: आज अमर उजाला करेगा मेधावियों का सम्मान

Sat, 29 Jun 2024 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 29 Jun 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Today Amar Ujala will honor the meritorious
सुल्तानपुर। अमर उजाला की ओर से जिले में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं को आज सम्मानित किया जाएगा। प्रदेश स्तर पर टॉप करने वाले छात्र-छात्राओं को जहां लखनऊ में सम्मानित किया जाएगा। वहीं, जिले के 24 टाॅपर्स को प्रेरणा सभागार में जिलाधिकारी सम्मानित करेंगी।
विज्ञापन


अमर उजाला अपने सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में सदैव अग्रणी रहा है। उसी क्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाने की दिशा में इस कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। लखनऊ में गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में प्रदेश स्तर पर टॉप करने वाले मेधावियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सम्मानित करेंगे। जबकि जिले में विकास भवन के प्रेरणा सभागार में जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्सना को मेडल प्रदान कर उन्हें सम्मान देंगी।
विज्ञापन


इस दौरान राज्य स्तर पर लखनऊ में चल रहे कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी प्रेरणा सभागार में किया जाएगा। इस मौके पर जिले से प्रदेश टाॅपर्स की सूची में शामिल आठ और जिले के टॉपर्स की सूची में शामिल 14 मेधावियों के अलावा उनके परिजन भी मौजूद रहेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक रविशंकर ने बताया कि सम्मान समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed