{"_id":"5f81dbf18ebc3e9bc567ba5e","slug":"till-now-the-identity-of-the-lovers-has-not-been-recognized-sultanpur-news-lko5445649190","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब तक नहीं हो सकी शोहदों की पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब तक नहीं हो सकी शोहदों की पहचान
विज्ञापन
सुल्तानपुर। स्कूटी सवार दो छात्राओं को टक्कर मारने वाले शोहदे पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस स्थानीय लोगों से उनका सुराग लगाने की कोशिश में लगी है। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के धरौली गांव की दो छात्राएं सुल्तानपुर स्थित गनपत सहाय डिग्री कॉलेज में स्नातक की पढाई कर रही हैं।
दोनों छात्राएं आठ अक्तूबर 2020 को छात्रवृत्ति का फॉर्म जमा करने के लिए सुबह करीब दस बजे स्कूटी से कॉलेज जा रही थीं। वे छतौना गांव के पास पहुंची थीं। तभी एक बाइक पर सवार तीन शोहदे उनकी स्कूटी के आगे पीछे बाइक लेकर चलने लगे।
भुलकी गांव के पास बाइक सवार शोहदों ने स्कूटी में टक्कर मार दी, जिससे दोनों छात्राएं घायल हो गई थीं। गंभीर हालत में दोनों छात्राओं को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित छात्राओं के पिता ने कोतवाली देहात में उसी दिन तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने दूसरे दिन मुकदमा दर्ज किया। घटना को दो दिन बीत गए, लेकिन अभी तक पुलिस शोहदों का पता नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन
एसओ कोतवाली देहात देवेंद्र सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों के बारे में स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।