फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Three women arrested for prostitution

Sultanpur News: जिस्मफरोशी के आरोप में तीन महिलाएं पकड़ीं

Wed, 05 Apr 2023 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 05 Apr 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Three women arrested for prostitution
सुल्तानपुर। शहर के बघराजपुर मोहल्ले में मंगलवार को एक घर में जिस्मफरोशी की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान घर से तीन महिलाएं और एक पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले। जबकि दो अन्य युवक भाग निकले।
विज्ञापन


कोतवाली नगर क्षेत्र के बघराजपुर की रहने वाली एक महिला ने मंगलवार को पुलिस को सूचना दी कि एक घर में जिस्मफरोशी का धंधा किया जा रहा है। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर राम आशीष उपाध्याय ने यूपी 112 की पीआरवी के साथ ही शाहगंज पुलिस टीम को छापा मारने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


पुलिस टीम ने मकान में छापा मारा तो वहां एक कमरे में तीन महिलाएं और एक पुरुष आपत्तिजनक हालत में मिले हैं। जबकि दो अन्य युवक मकान की बाउंड्रीवाल फांदकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों महिलाओं और पुरुष को अभिरक्षा में लेकर पुलिस कोतवाली नगर पहुंची। नगर कोतवाल ने बताया कि एक महिला ने जिस्मफरोशी की सूचना दी थी, जिसके बाद छापा मारा गया। छापे के दौरान तीन महिलाओं को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ के लिए महिला थाने की एसओ चित्रा सिंह को बुलाया गया है। एसओ महिलाओं से पूछताछ कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed