फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Three ultrasound machines, not even one radiologist

Sultanpur News: अल्ट्रासाउंड मशीनें तीन, रेडियोलॉजिस्ट एक भी नहीं

Wed, 07 May 2025 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 07 May 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Three ultrasound machines, not even one radiologist
मेडिकल कॉलेज के पुरुष अस्पताल में बंद अल्ट्रासाउंड सेंटर
सुल्तानपुर। मेडिकल कॉलेज की अल्ट्रासाउंड सेवा के लिए रेडियोलॉजिस्ट की दरकार है। तीन अल्ट्रासाउंड मशीनें हैं, लेकिन जांच करने वाला कोई नहीं हैं।
विज्ञापन

कई बार आवेदन मांगने के बाद भी कोई रेडियोलॉजिस्ट नहीं मिला है। स्थिति यह है कि मेेडिकल कॉलेज प्रशासन ने पुरुष अस्पताल के लिए अस्थायी रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती की है। हफ्ते में केवल तीन दिन आते हैं, बाकी के दिनों में मरीजों को बाहर से जांच कराना पड़ रहा है।
जिला अस्पताल को एक अप्रैल 2023 से मेडिकल कॉलेज में अपग्रेड किया जा चुका है। जिसके बाद से यहां व्यापक पैमाने पर प्रोफेसर, परामर्शदाता, सहायक आचार्य, सीनियर व जूनियर रेजीडेंट, नर्सिंग स्टाफ समेत अन्य पदों पर भर्तियां हुई हैं। मेडिकल संसाधन भी विकसित किए गए हैं।
विज्ञापन

रेडियोलॉजिस्ट के लिए करीब छह बार आवेदन मांगे गए, लेकिन कोई आवेदन नहीं आया। पुरुष अस्पताल में जुलाई 2022 से अल्ट्रासाउंड जांच ठप है। महिला अस्पताल में भी जांच करने वाला कोई नहीं है। नई बिल्डिंग में भी नई अल्ट्रासाउंड मशीन आ चुकी है, जिसका इंस्टॉलेशन का काम लगभग पूरा हो चुका है। इस तरह मेडिकल कॉलेज में तीन अल्ट्रासाउंड मशीनें हैं, लेकिन तीनों जगह रेडियोलॉजिस्ट की दरकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्थायी रेडियोलॉजिस्ट से तीन दिन मिली रही जांच सेवा
लंबे प्रयास के बाद जब कोई स्थायी रेडियोलॉजिस्ट नहीं मिला तो मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने वर्ष 2024 में अस्थायी तौर पर डॉ. आरपी सिंह को रेडियोलॉजिस्ट के तौर पर तैनाती की। जो सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को ही जांच करने के लिए पुरुष अस्पताल में आते हैं। अभी सप्ताह में सिर्फ तीन दिन ही अल्ट्रासाउंड जांच हो रही है। इसके अलावा 100 शैया अस्पताल बिरसिंहपुर के डॉ. आरएस यादव को मेडिको लीगल के लिए ऑन कॉल संबद्ध किया गया है।

बाहर से जांच करवाने में छह सौ से हजार रुपये होते हैं खर्च
करमोली की सुषमा ने बताया कि मंगलवार को इलाज के लिए पहुंची तो डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड जांच के लिए परामर्श दिया। अस्पताल में जांच बंद थी, बाहर जांच कराया तो एक हजार रुपये शुल्क चुकाना पड़ा। गैरिकपुर की आशा मौर्या ने बताया कि बाहर मनमाने तरीके से जांच का शुल्क लिया जा रहा है। अल्ट्रासाउंड जांच के लिए उन्होंने आठ सौ रुपये दिए हैं। कतकौली की मेहरुन्निशा ने बताया कि उन्होंने अल्ट्रासाउंड जांच के लिए निजी सेंटर पर छह सौ रुपये खर्च किए।


रेडियोलाॅजिस्ट की तैनाती के लिए चल रहा प्रयास अभी एक अस्थायी रेडियोलॉजिस्ट से काम चलाया जा रहा है। कई राउंड में वैकेंसी निकाली गई, लेकिन आवेदन शून्य रहा। रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती का प्रयास चल रहा है, जल्द ही एक और रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती कर दी जाएगी।- डॉ. सलिल श्रीवास्तव, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed