फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Three thousand new accounts in post offices open

डाकघरों में खुले तीन हजार नए खाते

Sat, 26 Nov 2016 11:24 PM IST
सुल्तानपुर
सुल्तानपुर Updated Sat, 26 Nov 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
Three thousand new accounts in post offices open
सुल्तानपुर के प्रधान डाकघर में खाता खुलवाने के लिए लगी लोगों की कतार। - फोटो : अमर उजाला
नोटबंदी के बाद डाकघरों के दिन बहुर गए हैं। बैंकों में नए खाते खुलने में हो रही कठिनाई को देखते हुए लोगों की भीड़ डाकघरों की ओर घूम गई है। इसका नतीजा यह हुआ है कि आठ नवंबर को नोटबंदी के बाद से जिले के प्रधान डाकघर समेत अन्य उप-डाकघरों में तीन हजार नए अकाउंट खुल गए। नोटबंदी के बाद डाक विभाग ने 20 लाख रुपये के नोटों की अदला-बदली की है। 18 दिनों के भीतर डाकघरों में 14 करोड़ रुपये जमा कराए गए हैं। 
विज्ञापन


अमूमन डाकघरों में सेविंग अकाउंट खोलवाने से घबराने वाले लोगों की भीड़ नोटबंदी के बाद से डाकघरों की ओर आकर्षित हुई है। डाकघरों में खाता खुलवाने के लिए रोजाना लोगों की भीड़ उमड़ रही है। जहां अन्य बैंकों में नोटबंदी के बाद नए खाते खोलने का कार्य तकरीबन ठप है, वहीं डाकघर में खाता खुलवाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। लोगों के बचत व अन्य खाता खुलवाने से डाकघरों के दिन बहुर गए हैं। 
विज्ञापन


पांच लाख खाताधारक ः जिले में प्रधान डाकघर समेत कुल 50 उप-डाकघर की शाखाओं का संचालन किया जा रहा है। प्रधान डाकघर के आंकड़ों के मुताबिक अब तक डाक विभाग में बचत, चालू खाता, आरडी समेत अन्य खातों के करीब पांच लाख खाताधारक हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोगुना से अधिक हुई वृद्धि ः प्रधान डाकघर के पोस्टमास्टर अमरनाथ ने बताया कि नए खाते खोलने के मामले में डाकघरों में सामान्य तौर पर दोगुना से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है। जिले के डाकघरों में नए खाते खोलने का मासिक औसत 1500 है जबकि 18 दिनों में ही तीन हजार अकाउंट खुल गए। इनमें अधिकतर लोगों ने बचत खाते खुलवाए हैं। डाक विभाग की ओर से दी गई सुविधा जनता को रास आ रही है। 

50 रुपये में खुल रहा बचत खाता ः बचत खाते के लिए न्यूनतम 50 रुपये से खाता खुलवाने की व्यवस्था डाक विभाग की ओर से दी गई है। चेक के माध्यम से खाता खुलवाने की सीमा न्यूनतम 500 रुपये है। चालू खाते खुलवाने के लिए कोई सीमा निर्धारित नहीं है।


16 दिन में 20 लाख रुपये के नोट बदले ः विभागीय आंकड़ों के मुताबिक नोटबंदी का आदेश जारी होने के बाद 24 नवंबर तक करीब 20 लाख रुपये के नोटों की अदला-बदली की गई। इसमें करीब 12 लाख रुपये 500 रुपये के नोट हैं जबकि शेष एक हजार के नोट की रकम है। अब डाकघर की कुल शाखाओं में जमा धन के आंकड़े पर गौर किया जाय, तो पिछले 18 दिनों में करीब 14 करोड़ रुपये जमा किए गए।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed