{"_id":"67c0b4e17d69847708033fe4","slug":"three-people-died-in-road-accidents-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-127959-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत
Fri, 28 Feb 2025 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 28 Feb 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में लिया
कूरेभार/ गोसाईगंज (सुल्तानपुर)। कूरेभार थाना क्षेत्र के प्रयागराज-अयोध्या हाईपे पर परवर मोड़ के पास बृहस्पतिवार दोपहर ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से राजस्थान के एक श्रद्धालु की मौत हो गई।
गोसाईगंज क्षेत्र के डीहढग्गूपुर गांव के पास बाइक से टकराकर आरएसएस के कार्यकर्ता की मौत हो गई। इधर, देरशाम अखंडनगर में सड़क पार कर रही एक महिला (55) को वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
राजस्थान के जोधपुर, भत्तासनी, सेक्टर नंबर-चार निवासी लक्षित सेन (17) बृहस्पतिवार को प्रयागराज से स्नान कर लौटे थे। वह निजी वाहन से अयोध्या दर्शन करने के लिए जा रहे थे। रास्ते में अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर परवर गांव के पास दोपहर एक बजे जाम लगा था। लक्षित वाहन से उतरकर पानी लेने जा रहे थे। तभी ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
घटनास्थल पर किशोर की मौत हो गई। कूरेभार थाने की पुलिस भी घटनास्थल पहुंची। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राॅली को कब्जे में लेे लिया। ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकला। दूसरी दुुर्घटना, गोसाईगंज थाना क्षेत्र के टांडा-बांदा हाईवे पर डीहढग्गूपुर गांव के पास हुुई। गोसाईगंज थाना क्षेत्र के बुद्धि मिश्र का पुरवा, बसौंहा निवासी राम विलास मिश्र (55) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यकारिणी के सदस्य थे। उनकी टांडा-बांदा हाईवे पर डीहढग्गूपुर स्थित आईटीआई कॉलेज के पास स्टेशनरी की दुकान है।
बृहस्पतिवार दोपहर 1:30 बजे वह दुकान के पास खड़े थे, तभी पीढ़ी से मोतीगंज जा रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना में राम विलास मिश्र और दूसरी बाइक सवार फरीदीपुर निवासी अरमान (24) व मुकेश (26) निवासी रांची झारखंड गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को निजी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक ने राम विलास को मेडिकल कॉलेज, सुल्तानपुर रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।