{"_id":"60aa99c78ebc3e34f7419097","slug":"three-includinh-women-arrested-in-businessman-murder-case-sultanpur-news-lko579285971","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यवसायी की हत्या के आरोप में महिला समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यवसायी की हत्या के आरोप में महिला समेत तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूबेपुर (सुल्तानपुर)। बाबा का सगरा गांव में तीन दिन पूर्व संदिग्ध हालत में हुई एक व्यवसायी की मौत के मामले में पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर एक महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ जहर देकर हत्या किए जाने का केस दर्ज किया है।
पुलिस ने रविवार को नामजद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। क्षेत्र के उघड़पुर गांव निवासी राजेश कुमार ने बंधुआकलां क्षेत्र के बाबा का सगरा गांव की रहने वाली अंजू (32) से कोर्ट मैरिज किया था।
शादी के बाद राजेश बाबा का सगरा गांव में अंजू के साथ ही रहता था। बृहस्पतिवार की सुबह धम्मौर के उघड़पुर निवासी व्यवसायी सुरेश कश्यप (45) बाबा का सगरा गांव में दोस्त राजेश से मिलने अंजू के घर पहुंचा था।
विज्ञापन
थोड़ी देर बाद सुरेश कश्यप का शव अंजू के घर में चारपाई पर पाया गया था। पुलिस ने सुरेश कश्यप की पत्नी की तहरीर पर राजेश कुमार, सुरेश कुमार निवासीगण उघड़पुर थाना धम्मौर और अंजू देवी निवासी बाबा का सगरा थाना बंधुआकलां के खिलाफ जहर देकर हत्या करने का केस दर्ज किया।
एसओ प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि नामजद तीनों आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित रखा गया है।