फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Three headmasters returned after transfer

Sultanpur News: तबादले के बाद लौटे तीन प्रधानाध्यापक

Sat, 22 Jul 2023 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 22 Jul 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Three headmasters returned after transfer
सुल्तानपुर। अंतर जनपदीय स्थानांतरण के तहत दूसरे जनपदों में स्थानांतरित हुए परिषदीय विद्यालयों तीन प्रधानाध्यापक वापस जिले में लौट आए हैं। उनके बैच से जुड़े शिक्षकों की संबंधित जिले में प्रोन्नति न हो पाने के कारण तबादले पर आजमगढ़, अंबेडकरनगर व वाराणसी गए इन प्रधानाध्यापकों को वापस लौटना पड़ा। इन्होंने अपना तबादला निरस्त करा पुन: पुराने विद्यालयों में कार्यभार संभाल लिया है।
विज्ञापन



अंतर जनपदीय स्थानांतरण के तहत अखंडनगर विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कसैला के प्रधानाध्यापक अजीत कुमार का तबादला अंबेडकरनगर, कादीपुर विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बहोरापुर के प्रधानाध्यापक ओंकार गौतम का तबादला आजमगढ़ के लिए और धनपतगंज के प्राथमिक विद्यालय ऐंजर नवीन में तैनात अनिल कुमार कुशवाहा का तबादला वाराणसी के लिए हुआ था।
विज्ञापन



इन तीनों ही जिलों में इस भर्ती से संबंधित अध्यापकों का प्रमोशन अभी तक नहीं हुआ है। इसी कारण तबादले पर गए शिक्षकों को डिमोशन लेकर ही ज्वाइन करना पड़ता। डिमोशन होता देख तीनों प्रधानाध्यापकों ने अपने पूर्व के जिले में में ही कार्य करना बेहतर विकल्प समझा। बीएसए दीपिका चतुर्वेदी ने बताया कि वापस आने वाले तीनों अध्यापकों को पुन: ज्वाइनिंग भी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




अधर में अटके शिक्षक भर्ती के अध्यापक
तबादला होने के बाद भी शिक्षक भर्ती के 69 हजार अध्यापकों को रिलीविंग नहीं मिल पा रही है। इस कारण जिले के करीब दो सौ अध्यापक तबादले के बाद भी अपने इच्छित जिलों में कार्यभार नहीं ग्रहण कर पा रहे हैं। 69 हजार शिक्षक भर्ती के अध्यापकों को रिलीव नहीं करने का निर्देश बेसिक शिक्षा परिषद सचिव ने दिया है। जिले से बाहर जाने वाले 485 शिक्षकों में से 253 को रिलीव किया गया है। वहीं गैर जनपदों से आने वाले 210 शिक्षकों में से सौ शिक्षक ही ज्वाइन कर पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed