{"_id":"5efb58618ebc3e433d599686","slug":"three-divorces-given-to-wife-sultanpur-news-lko5284743156","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने पत्नी को दिया तीन तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति ने पत्नी को दिया तीन तलाक
विज्ञापन
सुल्तानपुर। नेकराही गांव में शनिवार को पहुंचे पति ने पत्नी को तीन तलाक दे दिया। पीड़िता पति के खिलाफ थाने तहरीर लेकर पहुंची, लेकिन पुलिस ने केस नहीं दर्ज किया। पीड़िता ने अपर पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एएसपी के आदेश पर पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।
देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के वजूपुर की रहने वाली रहनुमा ( 23) का निकाह तीन साल पहले अबरार से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन रहनुमा को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। पति अबरार ने परिवारीजनों के साथ मिलकर उसे घर से निकाल दिया था।
मौजूदा समय में रहनुमा क्षेत्र के नेकराही गांव के पास रहती है। रविवार को अबरार नेकराही गांव रहनुमा के घर पहुंचा और उसे तीन तलाक दे दिया। पीड़िता पति समेत अन्य के खिलाफ तहरीर लेकर थाने पहुंची, लेकिन पुलिस ने केस नहीं दर्ज किया।
विज्ञापन
सोमवार को रहनुमा एएसपी शिवराज के पास पहुंची और आपबीती सुनाई। एएसपी के आदेश पर कोतवाली देहात थाने की पुलिस ने पति समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।