फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Three Bikers died in road accidents

सड़क हादसों में युवक समेत तीन की मौत

Wed, 16 Nov 2022 05:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Three Bikers died in road accidents
सुल्तानपुर। जिले में मंगलवार को दो स्थानों पर हुए सड़क हादसों में युवक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। शहर से सटे पांचोपीरन कस्बे के पास स्कूटी सवार युवक को ट्रक ने रौंद दिया, जबकि लंभुआ के भदैंया के पास बाइक सवार दो लोग अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए।
विज्ञापन

पहली दुर्घटना कोतवाली नगर क्षेत्र के पांचोपीरन कस्बे में हुई। मंगलवार को गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के गोसाईंगंज निवासी जय प्रकाश यादव (35) सुल्तानपुर शहर से राशन लेकर स्कूटी से घर लौट रहे थे। रास्ते में पांचोपीरन कस्बे के पास तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को रौंद दिया। हादसे में जय प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को पकड़ लिया है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

दूसरी दुर्घटना लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के भदैंया गांव के पास मंगलवार की देर शाम हुई। बाइक सवार नागेंद्र पांडेय (45) निवासी कन्हईपुर थाना कोतवाली देहात और भगत (50) निवासी मकसूदन थाना लंभुआ को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में नागेंद्र पांडेय और भगत की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के शिकार लोगों ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed