फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Thousand quintal grain dumped in 10 godown

10 गोदामों पर डंप पड़ा 79,822 क्विंटल अनाज

Mon, 28 Dec 2015 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी Updated Mon, 28 Dec 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन

वितरण कर्मियों की तीन दिन से जारी हड़ताल से अमेठी जिले का उठान व वितरण का रोस्टर ध्वस्त हो गया है। सत्यापन के तत्काल बाद तीन दिन की छुट्टी और उसके बाद शुरू हुई हड़ताल के चलते उठान नहीं होने से विभाग की 10 गोदामों पर 79822.85 क्विंटल खाद्यान्न डंप पड़ा है। विभाग की हड़ताल से कोटेदारों के अलावा जिले के 3.56 लाख कार्डधारकों के सामने खाद्यान्न का संकट खड़ा हो सकता है।

विज्ञापन



शासन के निर्देश पर प्रत्येक माह की 22 तारीख को विपणन गोदामों पर मौजूद खाद्यान्न स्टॉक का सत्यापन होता है। 23 से लेकर 30 तारीख के बीच में कोटेदार गोदामों से अपने आवंटन (गेहूं, चावल व चीनी) का उठान करते हैं। उठान करने के बाद कोटे की दुकानों से अगले माह की पांच तारीख से कार्डधारकों को खाद्यान्न वितरित किया जाता है। दिसंबर माह में भी जिले के सभी विपणन गोदामों पर स्टॉक का सत्यापन 22 तारीख को हुआ था। सत्यापन के दूसरे दिन से ही तीन दिन की छुट्टियां हो गईं और 26 दिसंबर से अंबेडकरनगर में छह विपणन कर्मियों के खिलाफ गैंगरेप की प्राथमिकी दर्ज होने से जिले के डिपटी आरएमओ समेत सभी 28 कर्मी हड़ताल पर चले गए। गोदामों में ताला बंदकर चल रही इस हड़ताल से अब तक अनाज का उठान नहीं हो सका है। गौरतलब होगा कि जिले में अंत्योदय के 70,378, बीपीएल के 1,13,320 और एपीएल के 1,72,475 कार्डधारक हैं।
विज्ञापन


इन कार्डधारकों को राशन उपलब्ध कराया जा सके इसके लिए दिसंबर माह में शासन की ओर से 79,822.85 क्विंटल खाद्यान्न (गेहूं व चावल के साथ चीनी) एफसीआई द्वारा विपणन की 10 गोदामों पर भेजा गया था। हड़ताल के चलते ठप हुई उठान प्रक्रिया से गोदामों पर पूरा खाद्यान्न डंप पड़ा है। उठान रोस्टर के बाद वितरण रोस्टर भी तकरीबन ध्वस्त होने के कगार पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खरीद ठप होने से किसान परेशान
धान खरीद की नोडल एजेंसी विपणन शाखा की गोदामों पर खरीद बंद होने से जिले के किसान भी परेशान हैं। किसानों की मानें तो उन्हें सिर्फ विपणन के केंद्रों पर ही पूरी सुविधा मिल पाती है। केंद्रों के बंद होने से किसान धान बेचने के लिए परेशान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed