{"_id":"66c5050e777d6abb7209b774","slug":"thieves-broke-the-locks-and-searched-seven-shops-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-117643-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: चोरों ने ताला तोड़ सात दुकानों को खंगाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: चोरों ने ताला तोड़ सात दुकानों को खंगाला
Wed, 21 Aug 2024 02:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 21 Aug 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
गोसाईगंज (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र के उघड़पुर बाजार में रविवार की रात चोरों ने आभूषण की तीन दुकानों समेत सात व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से नकदी समेत लाखों का सामान पार कर दिया। फोरेंसिक टीम ने मौके पर जाकर जांच की है। चोरी की वारदात से व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है। साथ ही पुलिस गश्त को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
गोसाईगंज थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव निवासी सूरज सोनी, नंदू सोनी, देवनाथ सोनी की आभूषण की दुकानें उघड़पुर चौराहे के पास हैं। उसी के बगल जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के सदरपुर निवासी सुरेश पाल की किराना, गोसाईगंज के सहादतपुर निवासी महेंद्र चौहान की बैंक फ्रेंचाइजी, सुरौली निवासी कामरान का मेडिकल स्टोर व एक हेल्थ केयर की दुकान है। रविवार की रात इन सभी दुकानों का ताला तोड़कर चोरों ने उसमें रखा सामान व नकदी गायब कर दी।
सोमवार को सुबह चोरी के बारे में पता चला। चोरों ने आभूषण की तीन दुुकानों से हजारों की नकदी व जेवरात, मेडिकल स्टोर से आठ हजार रुपये, एटीएम और अन्य कागज, बैंक फ्रेंचाइजी से भी आठ हजार रुपये पार कर दिए। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि चोरों ने सात दुकानों से लाखों का सामान पार कर दिया। घटना की जानकारी होने पर जयसिंहपुर सीओ प्रशांत सिंह, थानाध्यक्ष प्रेमचंद्र सिंह व फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की। थानाध्यक्ष प्रेमचंद्र सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।