फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   There will be parking arrangements for the vehicles of counting agents.

Sultanpur News: मतगणना एजेंटाें के वाहनों की रहेगी पार्किंग व्यवस्था

Sat, 01 Jun 2024 02:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 01 Jun 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
There will be parking arrangements for the vehicles of counting agents.
सुल्तानपुर। लोकसभा चुनाव की मतगणना के लिए विधानसभा क्षेत्रवार बनाए गए टेबल की गणना के लिए प्रत्याशियों के एजेंटों को अलग गेट से प्रवेश दिया जाएगा। सभी के वाहन पार्किंग के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है। एक टेबल पर प्रत्येक प्रत्याशी के एक गणना एजेंट रह सकेंगे। इन्हें पास जारी किया जाएगा। पास के लिए प्रत्याशियों से एजेंटों का आवेदन मांगा गया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने प्रत्याशियों व उनके अभिकर्ताओं के साथ बैठक की। इसमें गणना से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई। बताया गया कि इसौली, लंभुआ, सुल्तानपुर व सदर विधानसभा क्षेत्र के गणना एजेंट को गेट नंबर तीन से प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन


कादीपुर के एजेंट गेट नंबर दो से प्रवेश पा सकेंगे। सभी एजेंटों के वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग की व्यवस्था की गई है। प्रवेश करने के बाद एजेंटों को अपना मोबाइल समेत अन्य वर्जित सामान लगाए गए कैंप में जमा करना होगा। एजेंट गणना कक्ष में पेंसिल, पेन, सादा कागज व प्रपत्र ही ले जा सकेंगे। सभी को आयोग की गाइड लाइन के अनुपालन का निर्देश दिया गया है। इसमें करुणा शंकर द्विवेदी, शिवप्रसाद समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पहले डीएम ने विकास भवन में प्रभारी अधिकारियों के साथ बैठक की। प्रभारी अधिकारियों से गणना की व्यवस्था व तैयारियों की जानकारी ली। एडीएमई गौरव शुक्ल ने बताया कि व्यवस्थाएं तकरीबन पूरी हो गई हैं। अपर पुलिस अधीक्षक को पर्याप्त सुरक्षा का इंतजाम करने का निर्देश दिया। इस मौके पर संयुक्त मजिस्ट्रेट वैशाली चोपड़ा व सीआरओ देवेंद्र सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed