फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   There was a stir in the markets due to inspection, the shutters of the shops fell

Sultanpur News: बाजारों में निरीक्षण से मचा हड़कंप, गिरे दुकानों के शटर

Thu, 22 Jun 2023 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 22 Jun 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
There was a stir in the markets due to inspection, the shutters of the shops fell
लंभुआ में साप्ताहिक बंदी का जायजा लेते श्रम विभाग की टीम। 
लंभुआ (सुल्तानपुर)। श्रम विभाग की टीम बृहस्पतिवार को साप्ताहिक बंदी का निरीक्षण करने कस्बे में पहुंची। टीम को देखते हुए साप्ताहिक बंदी के बावजूद दुकानें खोले बैठे व्यापारियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में सभी ने दुकानों के शटर गिरा कर उन्हें बंद किया। श्रम प्रवर्तन अधिकारी अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि साप्ताहिक बंदी के दौरान पहली बार निरीक्षण कर दुकानदारों को सिर्फ चेतावनी दी गई है। इस दौरान किसी भी प्रकार का चालान करने की कोई कार्रवाई नहीं की। चेताया कि अगर पुन: साप्ताहिक बंदी के दिन दुकानें खुली पाई गईं तो मौके पर ही संबंधित का चालान काटा जाएगा।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से जिले की सभी बाजारों में साप्ताहिक बंदी का दिन घोषित किया गया है। बाजार बंदी के नियम को सख्ती से लागू कराने का जिम्मा श्रम विभाग के पास है। बृहस्पतिवार का दिन लंभुआ क्षेत्र में साप्ताहिक बंदी घोषित की गई है। शिकायत पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी अनुराग त्रिपाठी, अलंकृता उपाध्याय व प्रकाश चंद्र स्थानीय पुलिस के साथ करीब तीन बजे लंभुआ पहुंचे। टीम ने चौकिया तिराहे से लेकर सर्वोदय चौराहे व दियरा रोड से ब्लॉक तक का निरीक्षण कर साप्ताहिक बंदी में संचालित दुकानों को बंद करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed